BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

संत कबीर नगर से सजायाफ्ता 100 वर्षीय कैदी राज्यपाल के आदेश पर समयपूर्व रिहा

संत कबीर नगर से सजायाफ्ता 100 वर्षीय कैदी राज्यपाल के आदेश पर समयपूर्व रिहा

संत कबीर नगर से सजायाफ्ता 100 वर्षीय कैदी राज्यपाल के आदेश पर समयपूर्व रिहा
Bhasha
Published: 01 Aug 2025 | 9:17 pmModified: 01 Aug 2025 | 9:17 pm

संत कबीरनगर (उप्र), एक अगस्त (भाषा) संत कबीरनगर की जिला कारागार में सजायाफ्ता एक 100 वर्षीय कैदी को शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश के बाद समय पूर्व रिहा कर दिया गया। एक वरिष्‍ठ कारागार अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश पर सजायाफ्ता कैदी भोला चौधरी (100) निवासी ग्राम आमघाट, थाना बांसडीह, जिला बलिया को दया अपील के आधार पर जिला कारागार से समय से पहले रिहा कर दिया गया।

जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि भोला चौधरी को वर्ष 1978 में हत्या और हत्या के प्रयास के तहत बलिया की अदालत में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह दो अप्रैल 2023 से संत कबीर नगर की जेल में बंद था।

उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2023 में आजमगढ़ जिला कारागार से यहां आया था। इससे पहले वह बलिया जिला कारागार में कैदी था और उसने 12 साल जेल में बिताए थे। अब वह सौ साल का हो गया है और बीमार है।

सिंह ने बताया कि भोला चौधरी के परिवार के सदस्य ने बलिया के जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से दया की अपील की थी और राज्यपाल के आदेश के बाद आज उसे जेल से रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि कैदी भोला चौधरी की बढ़ती उम्र और बीमारी को देखते हुए उसकी रिहाई के लिए संत कबीर नगर के जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल को दो बार सिफारिश भेजी गई थी।

भाषा सं आनन्‍द

संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: संत कबीर नगर से सजायाफ्ता 100 वर्षीय कैदी राज्यपाल के आदेश पर समयपूर्व रिहा

शहर की खबरें
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm