SarkarOnIBC24: स्मृति ईरानी ने जमकर की राज्य सरकार की खिंचाई.. शराब, गोबर से लेकर पीएससी के मामलों का किया जिक्र, देखें सरकार

वही स्मृति ईरानी ने मंच से भाजपा प्रत्याशी को जीता कर प्रदेश में कमल खिलाने की अपील मतदाताओ से की।

SarkarOnIBC24: स्मृति ईरानी ने जमकर की राज्य सरकार की खिंचाई.. शराब, गोबर से लेकर पीएससी के मामलों का किया जिक्र, देखें सरकार

Sarkar On IBC24

Modified Date: November 6, 2023 / 11:14 pm IST
Published Date: November 6, 2023 11:14 pm IST

धमतरी: छत्तीसगढ़ में सत्ता हासिल करने भाजपा-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। वही दोनो ही पार्टी के तमाम बडे नेता और स्टार प्रचारक धुआंधार रैली और जनसभा कर रहे है। इसी कडी में भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी धमतरी विधानसभा के ग्राम आमदी पहुंची थी और जनसभा में स्मृति ईरानी में राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस को भ्रष्ट सरकार बताई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के मुखिया का चुनाव दुबई से चल रहा है। कहा कि छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार ने इतने घोटले किए है। जिनका कोई हिसाब नही है। चाहे शराब हो या गोबर और पीएससी जैसे कई घोटले शामिल है। वही स्मृति ईरानी ने मंच से भाजपा प्रत्याशी को जीता कर प्रदेश में कमल खिलाने की अपील मतदाताओ से की।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown