School Closed News: कल ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी, स्कूलों से लेकर आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
कल ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी, स्कूलों से लेकर आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद, Order to Close All Schools in Uttarakhand
School Closed Latest News | Photo Credit: IBC24
बागेश्वर। Order to Close All Schools: उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 9 से 11 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के अनुसार 9 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में तेज से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
बागेश्वर में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Order to Close All Schools : भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर जिले में 10 अगस्त, सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी बागेश्वर की ओर से जारी आदेश में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के आधार पर लिया है। आदेश में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया गया है।
उल्लंघन पर होगी कार्रवाई (Order to Close All Schools)
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए जाने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर बारिश के दौरान नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Ration News Today: अब राशन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ में एटीएम से निकलेंगे चावल, रायपुर सहित इन जिलों में शुरू हुई सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया
- All Schools Closed On Monday: सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान….प्रशासन ने जारी किया आदेश, इसलिए लिया गया बड़ा फैसला, जानें
- UP BJP New List: भाजपा ने क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, किन नेताओं को मिली कौन-सी जिम्मेदारी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Facebook


