Gangrape in Raipur: रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक नाबालिग समेत तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, और फिर…

Gangrape in Raipur: रायपुर से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Gangrape in Raipur: रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक नाबालिग समेत तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, और फिर…

Gangrape in Raipur/Image Credit: File Image


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: August 9, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: August 9, 2026 10:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
  • आरोपियों ने महिला को शराब पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया है।
  • पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Gangrape in Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, महिला को शराब पिलाने के बाद तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को सरोना इलाके से आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में ले जाकर दोबारा शराब पिलाई और वहां भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

क्या अहइ पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को आरोपी युवक पहले सरोना शराब भट्ठी के पास ले गए और उसे शराब पिलाई। (Gangrape in Raipur) इसके बाद तीनों युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में लेकर पहुंचे। यहां भी उसे शराब पिलाई गई और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gangrape in Raipur: महिला की शिकायत के आधार पार आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया। इसके बाद प्रकरण को संबंधित थाने भेजा गया। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष दुर्गा और एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.