Sarkar On IBC24
धमतरी: छत्तीसगढ़ में सत्ता हासिल करने भाजपा-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। वही दोनो ही पार्टी के तमाम बडे नेता और स्टार प्रचारक धुआंधार रैली और जनसभा कर रहे है। इसी कडी में भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी धमतरी विधानसभा के ग्राम आमदी पहुंची थी और जनसभा में स्मृति ईरानी में राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस को भ्रष्ट सरकार बताई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के मुखिया का चुनाव दुबई से चल रहा है। कहा कि छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार ने इतने घोटले किए है। जिनका कोई हिसाब नही है। चाहे शराब हो या गोबर और पीएससी जैसे कई घोटले शामिल है। वही स्मृति ईरानी ने मंच से भाजपा प्रत्याशी को जीता कर प्रदेश में कमल खिलाने की अपील मतदाताओ से की।