रांचीः Jharkhand Student Protest झारखंड में आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच हुई बातचीत के बाद एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। लोक भवन ने जानकारी देते हुए बताया है कि झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे को राज्य सरकार की सिफारिश पर स्वीकार कर लिया गया है। छात्रों ने साफ कह दिया है कि सीबीआई की जांच के आदेश के बिना आंदोलन खत्म नहीं होगा। इसी के साथ कल विधानसभा तक मार्च का ऐलान भी किया गया है।
Jharkhand Student Protest रांची जिला प्रशासन ने नए विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली या बिना अनुमति के 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर पूरी रोक लगा दी गई है। रांची में छात्रों का आंदोलन शनिवार (9 अगस्त) को 16वें दिन भी जारी रहा।
पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की दूरी चार किलोमीटर है। जगन्नाथ मंदिर चौक से आगे छात्रों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। वहां पर बैरिकेडिंग रहेगी। पुरानी विधानसभा से जगन्नाथ मंदिर चौक 2 किलोमीटर है। पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। सूत्रों के मुताबिक पूरे रूट और विधानसभा परिसर की निगरानी के लिए जिले के 4 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था में 10 डीएसपी, 24 इंस्पेक्टर, 100 दारोगा, करीब 700 पुलिसकर्मियों को लगाया जायेगा। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही ड्रोन से भी निगरानी होगी। कुल मिलाकर आंदोलन को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-