बरेली में कांवड़ियों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 12 वर्षीय लड़के की मौत

Ads

बरेली में कांवड़ियों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 12 वर्षीय लड़के की मौत

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 11:29 PM IST,
    Updated On - August 9, 2026 / 11:29 PM IST

बरेली (उप्र) नौ अगस्त (भाषा) बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात को कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर जाने के कारण एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (हाईवे) देवेश सिंह ने बताया कि एक बालक कांवड़ियों के जत्थे के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक बालक की पहचान निशू (12) के रूप में हुई।

सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि बालक के परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव पीलीभीत जिले के बीसलपुर में अपने घर ले गये।

कांवड़ियों का जत्था बदायूं जिले के कछला घाट से गंगाजल भरकर पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में जा रहा था।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला