महाराष्ट्र: गड्ढ़े में डूबने से दो बच्चों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: गड्ढ़े में डूबने से दो बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 12:52 AM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 12:52 AM IST

नागपुर, नौ अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कोराडी बांध के पास पानी से भरी एक खदान में डूबने से 11 वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते के भाई थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को मेहकर तहसील के देउलगांव माली गांव के पास उस समय हुई, जब अयान शेख और उसके रिश्ते का भाई आवेद शेख अपने परिवार के सदस्यों के साथ बांध देखने गए थे। दोनों की उम्र 11 वर्ष थी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाई पानी में अपने पैर धो रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में जा गिरे।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है और दुर्घटनावश हुई मौत का एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा सुमित अमित

अमित