#SarkarOnIBC24 : सूरजपुर बुलडोजर एक्शन.. सियासी टेंशन, SC का आदेश.. सियासी कलेश
Surajpur Double Murder Case : सूरजपुर डबल मर्डर के मामले में प्रशासन ने आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण को जमीदोंज कर दिया।

Surajpur Double Murder Case
रायपुर : Surajpur Double Murder Case : छत्तीसगढ़ में आज एक बार फिर बुलडोजर एक्शन हुआ। सूरजपुर डबल मर्डर के मामले में प्रशासन ने आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण को जमीदोंज कर दिया। 13 अक्टूबर को आरोपी कुलदीप ने प्रधान आरक्षक की बेटी और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वहीं इस बुलडोजर एक्शन पर सवाल भी उठ रहे। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसा किया और ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की अवमानना भी है।
यह भी पढ़ें : #SarkarOnIBC24 : जनसंपर्क का विरोध.. जलसंकट पर रोष, मंत्री जी को खरी-खरी.. तेज बयानबाजी
Surajpur Double Murder Case : सूरजपुर डबल मर्डर के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के दो मकान और दो गोदामों पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। सुबह 6 बजे ही जिला प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की टीम इस काम में जुट गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात को ही 3 टीम तैनात कर दी गई थी। सीएम साय ने इसे लेकर X पर पोस्ट किया कि, 'प्रशासन की सक्रियता से अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है शासन-प्रशासन ये सुनिश्चित कर रहा है कि अपराधी बेखौफ न रहे और न्याय व्यवस्था पर नागरिकों का विश्वास बना रहे।'
आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर सियासत भी तेज हो गई। PCC चीफ दीपक बैज ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देकर कार्रवाई पर सवाल उठाए वहीं डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कांग्रेस भटकाने का काम कर रही है।
Surajpur Double Murder Case : सूरजपुर में 13 अक्टूबर की ये घटना है। जब जिलाबदर आरोपी कुलदीप साहू का एक आरक्षक से विवाद हुआ था। कुलदीप ने आरक्षक पर गर्म तेल डाल दिया। फिर हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी कुलदीप को झारखंड से गिरफ्तार कर सूरजपुर लेकर आई थी। इस घटना के बाद से ही कुलदीप के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही थी।
https://youtu.be/FL3F27Idzzs?si=n4gV3NsErtUw-Yxp
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Surajpur bulldozer action… political tension, SC order… political conflict
Sarkar
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am