UGC NET 2026 Admit Card: क्या आप UGC NET परीक्षा देने जा रहे हैं? एडमिट कार्ड रिलीज को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए डाउनलोड का सबसे आसान तरीका
UGC NET 2026 Admit Card: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 22 जून से 30 जू तक आयोजित होगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे।
(UGC NET 2026 Admit Card/ Image Credit: AI-generated)
- UGC NET जून 2026 का एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा।
- परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी।
- एग्जाम 22 जून से 30 जून तक चलेगा।
नई दिल्ली: UGC NET 2026 Admit Card: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय UGC NET Admit Card 2026 जारी कर सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
लॉगिन डिटेल से कर सकेंगे डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसी जानकारी की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। जिन्हें ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘UGC NET Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। सभी जानकारी जांचने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
22 जून से शुरू होगी परीक्षा
UGC NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को कम्प्यूटर आधारित मोड (CBT) में होगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पहला पेपर 100 अंकों का होगा, जबकि दूसरा पेपर 200 अंकों का आयोजित किया जाएगा। दोनों पेपर एक ही सत्र में लिए जाएंगे।
अंतिम दिनों में ऐसे करें तैयारी
परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है इसलिए उम्मीदवारों को नई चीजें पढ़ने के बजाय अपने पुराने नोट्स और महत्वपूर्ण विषयों का रिवीजन करना चाहिए। रोजाना मॉक टेस्ट हल करें और इससे प्रश्नों को समझने की क्षमता बेहतर होती है। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Haunted 3D Echoes of the Past Movie: रात में देखने की गलती मत करना! 2700 करोड़ की कमाई के बाद इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया भूतिया कब्जा
- Chhattisgarh High Court Suspension Rule: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को HC से बड़ी राहत, इतने दिन में चार्जशीट नहीं तो निलंबन अपने आप खत्म, जानें पूरा मामला
- Balaghat Missing Son Returns Home: पहले कभी नहीं पढ़ी होगी ऐसी स्टोरी! 15 साल बाद… 1500 किलोमीटर दूर से आई चिट्ठी ने कैसे मिलाया बिछड़ा परिवार…. रुला देगी यह कहानी

Facebook


