Twisha Sharma Case Update: त्विषा शर्मा केस में आरोपियों को बड़ा झटका, जेल में ही रहेंगे गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड

Twisha Sharma Case Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपियों को बड़ा झटका लगा है।

Twisha Sharma Case Update: त्विषा शर्मा केस में आरोपियों को बड़ा झटका, जेल में ही रहेंगे गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड

Twisha Sharma Case Update /Image: IBC24 File

Modified Date: June 16, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: June 16, 2026 2:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई।
  • पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह 30 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
  • CBI ने दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट लंबित होने की जानकारी कोर्ट को दी।

 

Twisha Sharma Case Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। मामले में आज मंगलवार, 16 जून को कोर्ट ने आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक रिमांड 30 जून तक बढ़ा दी है। आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया।

त्विषा शर्मा (Twisha Sharma Case Update) मौत मामले में आरोपी मां गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि उक्त दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक एजेंसी को प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, CBI ने सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड 30 जून तक बढ़ा दी है।

आरोपियों के एप्लीकेशन पर 27 जून को फैसला

Twisha Sharma Case Update सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की ओर से दायर आवेदनों पर कोर्ट अब 27 जून को फैसला सुनाएगी। इन आवेदनों में त्विषा शर्मा के माता-पिता, भाई और बहन के मोबाइल फोन जब्त करने, उनके सीडीआर और बैंक अकाउंट की जांच कराने की मांग की गई है। वहीं, आरोपी पक्ष के वकील जॉर्ज कार्लो ने कोर्ट से मामले को मीडिया कवरेज से दूर रखने और मृतका के परिजनों के वकीलों को मीडिया में बयान देने से रोकने का अनुरोध किया।

 

जानें क्या था मामला?

Twisha Sharma Case Update बता दें कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बताया है , जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति और उसके परिवार वालों के खिलाड़ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रही है। इस मामले में सास गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह आरोपी हैं और वर्तमान में दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। आज कोर्ट ने दोनों की न्यायिक रिमांड 30 जून तक बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.