PM Kisan 22nd Installment: 7 साल का सफर और अब खत्म होने वाला है 22वीं किस्त का इंतजार! जानिए पीएम किसान योजना का नया अपडेट और किस्त मिलने का पूरा राज!

PM Kisan 22nd Installment: सरकारी आंकड़ों के अनुसार, योजना के तहत अब तक किसानों के खातों में 3.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इसका मकसद किसानों को वित्तीय मदद देना और उनकी आय बढ़ाना है।

PM Kisan 22nd Installment: 7 साल का सफर और अब खत्म होने वाला है 22वीं किस्त का इंतजार! जानिए पीएम किसान योजना का नया अपडेट और किस्त मिलने का पूरा राज!

(PM Kisan 22nd Installment/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 26, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: February 26, 2026 12:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम-किसान योजना 24 फरवरी 2026 को 7 साल पूरी कर चुकी है।
  • अब तक किसानों के खातों में 3.9 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
  • 21वीं किस्त में 18,000 करोड़ रुपये 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिले थे।

नई दिल्ली: PM Kisan 22nd Installment प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) 24 फरवरी 2026 को 7 साल पूरे हो गए हैं। यह योजना साल 2019 में शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद पहुंचाना है। यह पैसा तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजा जाता है। अब तक इस योजना के तहत 3.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों को मिल चुके हैं।

पिछली किस्त और लाभ

नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से 21वीं किस्त जारी की थी। उस समय 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई। इससे पहले अगस्त 2025 में 20वीं किस्त का लाभ लगभग 9.8 करोड़ किसानों को मिला था, जिनमें करीब 2.4 करोड़ महिलाएं थीं। सरकार का कहना है कि इस योजना से किसान खेती के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं और इससे साहूकारों पर निर्भरता कम होगी।

अगली किस्त कब आएगी

किसानों की नजर अब 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) पर है। फिलहाल सरकार ने इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछली किस्त नवंबर 2025 में आई थी, इसलिए अनुमान है कि अगली 2,000 रुपये की किस्त मार्च 2026 के अंत तक आ सकती है। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि तारीख फरवरी के आखिरी दिनों में घोषित हो सकती है और होली के बाद पैसा खातों में आ सकता है।

डिजिटल सुविधा और नई योजनाएं

केंद्र सरकार ने पीएम-किसान योजना (PM Kisan Yojana)को डिजिटल बनाया है। 2020 में लॉन्च हुए मोबाइल ऐप से किसान अपना रजिस्ट्रेशन, स्टेटस और ई-केवाईसी (e-KYC) आसानी से देख सकते हैं। 2023 में फेस ऑथेंटिकेशन फीचर भी जोड़ा गया, जिससे किसान बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सालाना 1.7 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी सीधे खातों में देने की बात कही है, जिससे किसानों को ज्यादा लाभ और पारदर्शिता बढ़ेगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।