NSE IPO Launch Date: अब तक का सबसे बड़ा IPO आने को तैयार? इस हफ्ते आ सकता है DRHP, निवेशकों के लिए छिपा है करोड़ों कमाने का बड़ा मौका

NSE IPO Launch Date: शेयर बाजार में बड़े आईपीओ की तैयारी पूरी मानी जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इस हफ्ते अपना DRHP दाखिल कर सकता है। करीब 5 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन वाले इस इश्यू का आकार 20,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। लिस्टिंग नवरात्रि से दिवाला के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है।

NSE IPO Launch Date: अब तक का सबसे बड़ा IPO आने को तैयार? इस हफ्ते आ सकता है DRHP, निवेशकों के लिए छिपा है करोड़ों कमाने का बड़ा मौका

(NSE IPO Launch Date/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: June 16, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: June 16, 2026 10:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • NSE जल्द DRHP फाइल कर IPO प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है।
  • अनुमानित वैल्यूएशन करीब ₹5 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
  • IPO से ₹20,000 करोड़+ जुटाने की संभावना।

नई दिल्ली: NSE IPO Launch Date: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से इंतजार कर रहे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के पब्लिक इश्यू को लेकर बड़ी प्रगति देखने को मिल रही है। कंपनी जल्द ही अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) बाजार नियामक के पास दाखिल कर सकती है। यह कदम IPO प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। इसके बाद कंपनी के बिजनेस, वित्तीय स्थिति और भविष्य की योजनाओं की पूरी जानकारी मिलती है।

DRHP से खुलेंगे कंपनी के वित्तीय राज

DRHP किसी भी कंपनी के आईपीओ का आधार दस्तावेज होता है। जिसमें उसकी आर्थिक स्थिति, मुनाफा और जोखिमों की जानकारी दी जाती है। खबरों के अनुसार NSE अपने इस दस्तावेज को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। दस्तावेज तैयार होने के बाद कंपनी का बोर्ड एक महत्वपूर्ण बैठक करेगा। जिसमें इसे औपचारिक रूप से दाखिल करने की मंजूरी दी जाएगी। इसके सार्वजनिक होते ही निवेशकों को कंपनी की पूरी वित्तीय तस्वीर साफ हो जाती है।

5 लाख करोड़ तक की वैल्यूएशन

बाजार अनुमानों के अनुसार NSE की वैल्यूएशन लगभग 5 लाख करोड़ रुपये से 5.25 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह भारतीय बाजार के सबसे बड़े आईपीओ में से एक साबित हो सकता है। कंपनी ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी 4% से 5% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इस प्रक्रिया से बाजार से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जाने की संभावना है। जिससे यह एक मेगा पब्लिक इश्यू बन जाएगा।

त्योहारी सीजन में हो सकती है लिस्टिंग

मिली जानकारी के मुताबिक NSE का लक्ष्य है कि इस आईपीओ को इसी साल नवंबर तक बाजार में लिस्ट किया जाए। योजना यह है कि नवरात्रि और दिवाली के बीच के त्योहारी समय में लिस्टिंग पूरी कर ली जाए। इस समय बाजार में आमतौर पर निवेशकों का उत्साह बढ़ा रहता है। जिसका फायदा इस बड़े इश्यू को मिल सकता है। इससे पहले कंपनी देशभर में बड़े स्तर पर रोडशो आयोजित कर निवेशकों का भरोसा जीतने की कोशिश करेगी।

बड़े स्तर पर तैयारियां

इस मेगा आईपीओ को सफल बनाने के लिए कंपनी ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए लगभग 20 मर्चेंट बैंकरों की टीम बनाई गई है जो किसी भी आईपीओ के लिए अब तक की सबसे बड़ी टीमों में से एक मानी जा रही है। साथ ही 8 बड़ी लॉ फर्म्स को भी कानूनी और नियामकीय प्रक्रियाओं के लिए शामिल किया गया है। इससे पहले सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने फरवरी 2026 में इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।