Most Watched IPL Match: आईपीएल 2026 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए कौन से मुकाबले को सबसे ज्यादा बार देखा गया
Most Watched IPL Match: IPL 2026 का फाइनल इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला IPL मैच बन गया। 40 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने मुकाबला देखा।
Most Watched IPL Match/Photo Credit: AI
- RCB और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया IPL 2026 फाइनल टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा देखा गया मैच बना
- फाइनल मुकाबले को 40 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा
- RCB ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता
मुंबई। Most Watched IPL Match: आईपीएल 2026 हाल ही में सम्पन्न हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता।आधिकारिक प्रसारणकर्ता के अनुसार हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग को रिकॉर्ड एक अरब 20 करोड़ दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत का इजाफा है।
40 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा
‘जियोस्टार’ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टाटा आईपीएल 2026 को एक अरब 20 करोड़ से अधिक दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत के इजाफे को दर्शाता है। इस सत्र में दर्शक स्क्रीन से चिपके रहे क्योंकि मैच देखने का समय 870 अरब मिनट तक पहुंच गया। फाइनल ने दर्शकों की संख्या दोगुनी कर दी और यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टाटा आईपीएल मैच बन गया जिसे स्क्रीन पर 40 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।’’
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘2026 सत्र में डिजिटल स्क्रीन पर अच्छी प्रगति देखी गई। कनेक्टेड टीवी 22 प्रतिशत बढ़ा। डिजिटल वीडियो पर देखे जाने वाले व्यूज 25 अरब तक पहुंच गए जो साल दर साल आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। डिजिटल माध्यम पर क्षेत्रीय भाषा में मैच देखे जाने का हिस्सा 33 प्रतिशत बढ़ा।’’
ऐसा रहा था मैच का हाल
IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आरसीबी की ओर से रसिख सलाम डार ने 3 विकेट और भुवनेश्वर कुमार व जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विराट ने खेली थी 75 रन की नाबाद पारी
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। अय्यर ने 32 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने एक बार फिर चेज मास्टर की भूमिका निभाते हुए 75 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। बीच में विकेट गिरने के बावजूद कोहली ने पारी को संभाले रखा और टीम को 18 ओवर में जीत दिलाकर लगातार दूसरे सीजन में चैंपियन बना दिया।
ये भी पढ़ें
- B-52 Bomber Crash Video: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ B-52 बॉम्बर, एक साथ इतने जवान शहीद, सामने आया खौफनाक वीडियो
- Shivpuri ABVP Leader Viral Video: ‘कलेक्टर का खड़े-खड़े ट्रांसफर करवा दूंगा…’ आखिर किस बात पर भड़क गया ABVP नेता? तहसीलदार को डाली धमकी, देखें वीडियो
- Aaj Ka Rashifal 16 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी, व्यापार और धन में लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल
- Pakistan Plane Crash Video: क्रैश होकर बीच सड़क पर गिरा एयरफोर्स का विमान, दोनों पायलटों की मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देख कांप उठे लोग
- Mohan Cabinet Baithak Today: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, जानिए किन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Facebook


