PM Fasal Bima Yojana 2025: किसानों को राहत.. बढ़ाया गया फसल बीमा योजना का दायरा.. अब इन दो वजहों से हुआ नुकसान तो भी मिलेगा मुआवजा

PM Fasal Bima Yojana 2025: वीडियो में शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, “मैं आज आपको अच्छी खबर दे रहा हूं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दो नुकसान कवर नहीं किए गए थे और इनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।

PM Fasal Bima Yojana 2025: किसानों को राहत.. बढ़ाया गया फसल बीमा योजना का दायरा.. अब इन दो वजहों से हुआ नुकसान तो भी मिलेगा मुआवजा

PM Fasal Bima Yojana 2025 || Image- IBC24 News File

Modified Date: November 21, 2025 / 08:17 am IST
Published Date: November 21, 2025 8:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • फसल बीमा दायरा बढ़ा
  • जंगली जानवर नुकसान कवर
  • बाढ़ से नुकसान पर मुआवजा

PM Fasal Bima Yojana 2025: नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने देशभर के किसानों को राहत दी है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने किसानों की एक लंबी और पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। यह मांग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित है। सरकार ने फसल बीमा के कवर का दायरा बढ़ा दिया है। सरकार ने फसलों के नुकसान की दो और वजहों को बीमा कवर देने का फैसला किया है। इसकी घोषणा खुद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है।

PM Fasal Bima Yojana in Hindi: अब इन नुकसानों पर भी मिलेगा बीमा का लाभ

PM Fasal Bima Yojana 2025: इस बारे में जानकारी देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, “मैं आज आपको अच्छी खबर दे रहा हूं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दो नुकसान कवर नहीं किए गए थे और इनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। एक, जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान। दूसरा, ज्यादा बारिश से बाढ़ या पानी भरने से फसलों को नुकसान। मैं आपको बताना चाहूंगा कि ये दोनों नुकसान अब फसल बीमा योजना के तहत कवर किए जा रहे हैं। अगर जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो उसका मुआवजा दिया जाएगा। अगर पानी भरने से फसलों को नुकसान होता है, तो उसका मुआवजा दिया जाएगा।”

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown