BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भाजपा नेता चुनावों को धार्मिक रंग देने के लिए ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठा रहे हैं : शरद पवार

भाजपा नेता चुनावों को धार्मिक रंग देने के लिए ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठा रहे हैं : शरद पवार

भाजपा नेता चुनावों को धार्मिक रंग देने के लिए ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठा रहे हैं : शरद पवार
Bhasha
Published: 16 Nov 2024 | 4:16 pmModified: 16 Nov 2024 | 4:16 pm

सतारा, 16 नवंबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के उनके सहयोगियों पर ‘‘वोट जिहाद’’ का मुद्दा उठाकर आगामी विधानसभा चुनाव को धार्मिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

शरद पवार (83) शनिवार को पुणे में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने का काम जनता पर छोड़ दिया कि शरद पवार के बाद नेतृत्व की अगली पंक्ति में वह (अजित) होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार के खिलाफ एक इस्लामी विद्वान द्वारा कथित तौर पर की गई 'वोट जिहाद' की अपील का जिक्र करते हुए फडणवीस ने शुक्रवार को इसका मुकाबला करने के लिए 'वोटों के धर्मयुद्ध' का आह्वान किया था।

मतदाताओं से फडणवीस की अपील के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा कि यह भाजपा नेता ही थे जिन्होंने 'वोट जिहाद' का मुद्दा उठाया था।

फडणवीस ने लोकसभा चुनावों के दौरान कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में अल्पसंख्यकों द्वारा विपक्षी गुट महा विकास आघाडी (एमवीए) का समर्थन करने का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की थी।

शरद पवार ने कहा, ‘‘अगर पुणे के एक इलाके में हिंदू बहुसंख्यक हैं और वे भाजपा को वोट देते हैं, तो यह आम बात है कि यह परिणाम अपेक्षित था। इसका मतलब यह नहीं है कि यह 'वोट जिहाद' है। 'वोट जिहाद' का मुद्दा उठाकर फडणवीस और उनके साथी इस चुनाव को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसके पूरी तरह खिलाफ हैं।’’

पुणे के खड़कवासला में शुक्रवार को एक रैली के दौरान फडणवीस ने इस्लामिक विद्वान सज्जाद नोमानी का एक वीडियो चलाया और दावा किया कि इसमें 'वोट जिहाद' का नारा लगाया गया।

अजित पवार की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि बारामती के लोगों को यह याद रखना चाहिए कि वरिष्ठ पवार के बाद उनका नेता कौन होगा? शरद पवार ने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय जनता लेगी।

पुणे जिले का बारामती क्षेत्र पवार परिवार का गृह क्षेत्र है और यहां मौजूदा विधायक और राकांपा प्रमुख अजित पवार तथा उनके भतीजे युगेंद्र पवार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भाजपा नेता चुनावों को धार्मिक रंग देने के लिए ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठा रहे हैं : शरद पवार

शहर की खबरें
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm