महाराष्ट्र सरकार फुले द्वारा दिखाए गए समानता के मार्ग पर चलेगी: फडणवीस
महाराष्ट्र सरकार फुले द्वारा दिखाए गए समानता के मार्ग पर चलेगी: फडणवीस
सतारा, तीन जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 19वीं सदी के समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले द्वारा दिखाए गए समानता के मार्ग पर चलेगी।
ज्योतिराव फुले ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी, समानता की वकालत की और वंचित समुदायों के सशक्तीकरण के लिए काम किया। उन्हें और सावित्रीबाई फुले को भारत में महिला शिक्षा का अग्रदूत माना जाता है।
आधुनिक भारत की पहली शिक्षिका मानी जाने वाली सावित्रीबाई फुले की जयंती पर पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में उनके जन्मस्थान नायगांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता छगन भुजबल और राज्य मंत्री अतुल सावे मौजूद थे।
फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘राज्य सरकार फुले द्वारा दिखाए गए समानता के मार्ग पर काम करेगी। इस गांव के सरपंच द्वारा की गई मांग जल्द ही पूरी की जाएगी। अगले छह वर्षों में हम सावित्रीबाई फुले की 200वीं जयंती मनाएंगे। इससे पहले उनके स्मारक का काम पूरा हो जाना चाहिए। हम इस परियोजना के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य और देश में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण होगा। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम राज्य में लखपति दीदी की संख्या बढ़ाएंगे।’’
लखपति दीदी एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती है, जिसकी वार्षिक घरेलू आय एक लाख रुपये या उससे अधिक होती है।
भाषा
देवेंद्र अविनाश
अविनाश
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र सरकार फुले द्वारा दिखाए गए समानता के मार्ग पर चलेगी: फडणवीस
SATARA
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pmआईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके
01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmअलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे
01 Oct 2026 | 8:23 pmयुवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
01 Oct 2026 | 8:04 pmसामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश
01 Oct 2026 | 8:04 pmदीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे
01 Oct 2026 | 7:45 pm