BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र: रंग पंचमी पर हजारों लोगों ने पारंपरिक बागड़ यात्रा में शिरकत की

महाराष्ट्र: रंग पंचमी पर हजारों लोगों ने पारंपरिक बागड़ यात्रा में शिरकत की

महाराष्ट्र: रंग पंचमी पर हजारों लोगों ने पारंपरिक बागड़ यात्रा में शिरकत की
Bhasha
Published: 20 Mar 2025 | 3:27 pmModified: 20 Mar 2025 | 3:27 pm

सतारा, 20 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के सतारा जिले के वाई शहर में भगवान भैरवनाथ के जयकारे के साथ पारंपरिक ‘बागड़’ रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

फाल्गुन माह में रंग पंचमी के दिन प्रतिवर्ष निकाले जाने वाली बागड़ यात्रा भगवान भैरवनाथ से किये गए प्रण के पूरा होने का प्रतीक है।

बावधन गांव में बुधवार को काफी संख्या में लोग ‘काशीनाथाचा चंगभाल’ (भगवान काशीनाथ की जय) का नारा लगाते हुए महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले इस उत्सव में भाग लेने के लिए एकत्र हुए।

इस उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘बागड़’ है, जो स्थानीय बढ़ई समुदाय द्वारा बनाया गया एक विशाल लकड़ी का रथ है।

रथ का धुरा पारंपरिक रूप से चंदन की लकड़ी का बना होता है, जबकि इसके पहिये पत्थर को तराश कर बनाये गए होते हैं। खिल्लर बैल इस दो से तीन टन वजनी रथ को खींचते हैं। ये बैल अपनी असाधारण शक्ति के लिए जाने जाते हैं।

श्रद्धालुओं के अनुसार, बागड़ यात्रा का इतिहास 350 वर्ष पुराना है।

गांव के एक श्रद्धालु धनंजय घोडके ने कहा, ‘‘बावधन के ग्रामीणों के लिए बागड़ यात्रा एकता का प्रतीक है, जिसमें पूरा समुदाय इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होता है।’’

भाषा यासिर सुभाष

सुभाष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र: रंग पंचमी पर हजारों लोगों ने पारंपरिक बागड़ यात्रा में शिरकत की

People also search for:Maharashtra Bagad Yatra
शहर की खबरें
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm