BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महिला चिकित्सक ने ‘खुदकुशी’ की, हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

महिला चिकित्सक ने ‘खुदकुशी’ की, हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

महिला चिकित्सक ने ‘खुदकुशी’ की, हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
Bhasha
Published: 24 Oct 2025 | 7:09 pmModified: 24 Oct 2025 | 7:09 pm

सतारा, 24 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला चिकित्सक ने अपनी हथेली पर एक ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा है, जिसमें उसने एक पुलिसकर्मी पर बलात्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सतारा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुषार दोशी से फोन पर बात की और ‘सुसाइड नोट’ में जिस पुलिस उपनिरीक्षक का जिक्र किया गया है, उसे तत्काल बर्खास्त करने का आदेश दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीड जिले से ताल्लुक रखने वाली 28 वर्षीय महिला चिकित्सक फलटण तहसील के एक सरकारी अस्पताल में काम करती थीं। उन्होंने बताया कि महिला चिकित्सक का शव बृहस्पतिवार देर रात फलटण में एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

पुलिस के अनुसार, महिला चिकित्सक ने अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में आरोप लगाया है कि पिछले पांच महीनों में सतारा के एक पुलिस उपनिरीक्षक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि ‘सुसाइड नोट’ में महिला चिकित्सक ने लिखा है कि उपनिरीक्षक गोपाल बदाने ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जबकि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

एसपी दोशी ने बताया कि सतारा पुलिस ने बदाने और बांकर के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा, “महिला चिकित्सक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम पीड़िता की हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रहे हैं।”

महिला चिकित्सक के एक रिश्तेदार ने दावा किया कि उस पर एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों को बदलने और कुछ मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट में संशोधन करने का दबाव बनाया जा रहा था।

महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे ने महिला चिकित्सक की आत्महत्या को एक गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री फडणवीस को पत्र लिखकर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।”

गोरे ने कहा, “सतारा जिले से ताल्लुक रखने वाले पर्यावरण मंत्री शंभूराज देसाई ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।”

स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर ने कहा कि उन्होंने सतारा के सिविल सर्जन से बात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि महिला चिकित्सक ने कभी किसी तरह के उत्पीड़न की शिकायत नहीं की।

वहीं, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने महिला चिकित्सक की ‘आत्महत्या’ को एक गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को उजागर करती है।

उन्होंने आरोप लगाया, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है।”

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने कहा, “हमने मामले का संज्ञान लिया है और सतारा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।”

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि महिला चिकित्सक से जुड़े मामले में कोई “मीडिया ट्रायल” नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री फडणवीस, जिनके पास गृह विभाग भी है, इस मामले की विस्तृत फोरेंसिक जांच सहित गहन जांच सुनिश्चित करेंगे।”

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने महिला चिकित्सक की ‘आत्महत्या’ से जुड़े मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र एसआईटी (विशेष जांच दल) के गठन की मांग की।

महिला चिकित्सक की एक रिश्तेदार ने कहा, “वह एक मेधावी और महत्वाकांक्षी युवती थी। हमने बचपन से ही उसका पालन-पोषण किया और उसकी शिक्षा का खर्च उठाया। वह कार्यस्थल पर दबाव में थी और इसीलिए उसने यह कठोर कदम उठाया। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।”

एक अन्य रिश्तेदार ने दावा किया, “दो दिन पहले ही उसने बताया था कि कार्यस्थल पर कुछ वरिष्ठ कर्मी उसे परेशान कर रहे हैं।”

महिला चिकित्सक की ‘आत्महत्या’ से कोथरबन-कवड़गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जहां स्थानीय लोग उसे ग्रामीण लड़कियों के लिए दृढ़ संकल्प और आशा का प्रतीक मानते थे।

भाषा पारुल नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महिला चिकित्सक ने ‘खुदकुशी’ की, हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

शहर की खबरें
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm