Kinnar Viral Video: नकली किन्नरों का भांडाफोड़! असली ने सरेराह रंगे हाथ पकड़ा, कपड़े उतरवाकर दी ये सजा, वीडियो हुआ वायरल
Kinnar Viral Video: नकली किन्नरों का भांडाफोड़! असली ने सरेराह रंगे हाथ पकड़ा, कपड़े उतरवाकर दी ये सजा, वीडियो हुआ वायरल

Kinnar Viral Video | Image Source | IBC24
- सतना में नकली किन्नरों का भंडाफोड़,
- असली किन्नरों ने एक को रंगे हाथ पकड़ा,
- कपड़े उतरवाए और सिर मूंडा,
सतना: Kinnar Viral Video: शहर के कृष्ण नगर इलाके में एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। यहां नकली किन्नरों के एक गिरोह की पोल खुल गई जब असली किन्नरों ने उनमें से एक को रंगे हाथ पकड़ लिया और सरेराह उसका सिर मूड़ डाला। यह पूरा घटनाक्रम राहगीरों के लिए तमाशा बन गया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।
Kinnar Viral Video: घटना उस वक्त हुई जब कृष्ण नगर स्थित सुखेजा हाउस के पास एक ऑटो में सवार होकर 8 लोग पहुंचे। इन लोगों में 4 ढोलक बजाने वाले भी शामिल थे जो आसपास के घरों से पूछताछ कर रहे थे कि कहीं कोई उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम है या नहीं। लेकिन उनकी चाल-ढाल और बातचीत को लेकर इलाके के कुछ लोगों को संदेह हुआ कि ये किन्नर नहीं बल्कि नकली हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना असली किन्नरों को दे दी। खबर मिलते ही कुछ असली किन्नर वहां पहुंच गए और नकली किन्नरों से सवाल-जवाब शुरू किया।
Read More : एक्शन मोड में आए कलेक्टर साहब! लेट आने वाले कर्मचारियों से कान पकड़कर मंगवाई माफी, ऑफिस गेट पर लगाया दरबार
Kinnar Viral Video: हड़कंप मचते ही 7 नकली किन्नर मौके से भागने में कामयाब हो गए लेकिन एक पकड़ा गया। इसके बाद असली किन्नरों ने पकड़े गए नकली किन्नर के कपड़े उतरवाए और सार्वजनिक रूप से उसका सिर उस्तरे से मूंड दिया। इस बीच सड़क पर भारी संख्या में लोग तमाशबीन बनकर जमा हो गए और पूरे वाकये का वीडियो भी बना डाला, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "सतना में नकली किन्नरों की घटना" कृष्ण नगर इलाके के सुखेजा हाउस के पास हुई, जहाँ एक नकली किन्नर को पकड़कर सार्वजनिक रूप से उसका सिर मूँड़ा गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kinnar Viral Video: Fake Kinnars exposed! Real ones caught them in public
सतना
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm