BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Satna News: जुड़वा बच्चों को अस्पताल में छोड़कर भागी मां, 12 दिन तक तड़पते रहे मासूम, दोनों की मौत से मचा हड़कंप

Satna News: जुड़वा बच्चों को अस्पताल में छोड़कर भागी मां, 12 दिन तक तड़पते रहे मासूम, दोनों की मौत से मचा हड़कंप

Satna News, Satna Hospital Case, abandoned twins, newborn baby death, Satna news, Madhya Pradesh crime, mother abandons babies, Satna district hospital, twin babies death,

Satna News, Satna Hospital Case, abandoned twins, newborn baby death, Satna news, Madhya Pradesh crime, mother abandons babies, Satna district hospital, twin babies death,

tikesh Kumar
Published: 22 Jul 2025 | 8:16 pmModified: 22 Jul 2025 | 8:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. सतना में ममता हुई शर्मसार,
  2. जुड़वा बच्चों को अस्पताल में छोड़कर भागी मां,
  3. 12 दिन बाद दोनों मासूमों की मौत,

सतना: Satna News: मां शब्द में जहां ममता, माफ़ी और मोहब्बत का संपूर्ण संसार समाया होता है वहीं सतना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत और ममता दोनों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी मां अपने हाल ही में जन्मे जुड़वा बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गई। लगभग दो हफ्ते तक बिना किसी देखरेख के इलाज चलता रहा, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों मासूमों की जान नहीं बचाई जा सकी। एक मां ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह जब सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया।

Read More : अपनी ही जीजा के साथ ऐसा काम कर रही थी साली, देखकर पत्नी ने उठाया ये कदम, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Satna News: यह पूरा मामला सतना जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (SNCU) का है, जहां 9 जुलाई को गंभीर हालत में दो नवजात जुड़वां बच्चों को भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, बच्चों को भर्ती कराने के बाद महिला की बहन अस्पताल से चली गई और फिर कोई वापस नहीं आया। किसी ने बच्चों की सुध तक नहीं ली। लगातार 12 दिन तक संघर्ष करने के बाद पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने जब परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की तो जो पता दर्ज था, वह गलत निकला। अगले ही दिन दूसरे मासूम की भी मौत हो गई।

Read More : लिव-इन में रह रही महिला और बेटी को मार डाला, फिर डेड बॉडी के सामने बैठा रहा कातिल, लिपस्टिक से दीवारों पर लिख कबूला जुर्म

Satna News: अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत कर असली परिजनों का पता लगाया। जांच में सामने आया कि दोनों बच्चों की मां मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र की रहने वाली है। महिला विधवा है और उसके पति की मौत वर्ष 2022 में हो चुकी है। पति के निधन के बाद वह एक अन्य पुरुष के संपर्क में आई और अविवाहित ही गर्भवती हो गई। लोकलाज और सामाजिक भय के चलते उसने जन्म के तुरंत बाद ही नवजातों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया और वहां से भाग निकली। दो सप्ताह तक दोनों मासूम जिंदगी की जंग लड़ते रहे लेकिन अंततः उन्हें भी मां के प्यार और परवाह के बिना दुनिया से विदा लेना पड़ा।

Read More : स्कूल में शिक्षक की हैवानियत! 12वीं के छात्र के सिर पर डंडे से वार, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती, आरोपी टीचर पर FIR दर्ज

Satna News: इस पूरे घटनाक्रम ने अस्पताल प्रशासन से लेकर पुलिस महकमे और आमजनों को झकझोर कर रख दिया है। सवाल उठता है कि समाज का डर एक मां को इतना कठोर बना सकता है कि वह अपने ही बच्चों की जान को यूं दांव पर लगा दे? फिलहाल पुलिस ने दोनों मासूमों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं और इस घटना को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सतना जिला अस्पताल में भर्ती जुड़वा नवजातों की हालत गंभीर थी। उन्हें मां द्वारा जन्म के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती कर छोड़ दिया गया था। 12 दिनों तक बिना परिजनों की देखरेख के इलाज चला, लेकिन दोनों की जान नहीं बच पाई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Satna News: Mother ran away leaving her twins in the hospital

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm