Sehore student Harassment: स्कूल में बच्चों को निर्वस्त्र कर प्रबंधक करते थे ऐसी हरकत, तस्वीर वायरल होते ही मच गया बवाल, जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया बड़ा एक्शन
सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा स्थित एक प्राइवेट स्कूल पर बच्चों से प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच के बाद DEO ने स्कूल की प्रिंसिपल और ड्राइवर को हटाकर …

Sehore student Harassment
- सीहोर जिले के सेंट एंजेल स्कूल पर बच्चों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप।
- होमवर्क न करने पर बच्चों को ठंड में निर्वस्त्र खड़ा करने और सफाई कार्य कराने का आरोप।
- DEO की कार्रवाई: स्कूल प्रिंसिपल और ड्राइवर हटाए गए, ₹1 लाख का जुर्माना।
Sehore student Harassment सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल पर बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। माता-पिता का आरोप है कि होमवर्क न करने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा ठंड में बच्चों को निर्वस्त्र कर खड़ा किया जाता था। इतना ही नहीं, बच्चों से मैदान की सफाई, झाड़ू लगवाने और पेड़-पौधों में पानी डालने जैसे काम भी कराए जाते थे।
शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल और ड्राइवर को पद से हटा दिया है। साथ ही स्कूल पर मान्यता अधिनियम के तहत एक लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है।
मौके पर खुद पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी
Sehore student Harassmentमिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा स्थित सेंट एंजेल स्कूल का है। शुक्रवार को बजरंग दल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे, जहां जमकर हंगामा हुआ। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।अभिभावकों के गंभीर आरोपों को सुनने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।
जांच के बाद DEO ने स्कूल प्रिंसिपल और ड्राइवर को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए और स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। फिलहाल मंडी थाना पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
इन्हे भी पढ़े
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा स्थित सेंट एंजेल स्कूल से जुड़ा है
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Sehore Private School Accused of Child Harassment
सीहोर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am