Seoni News: सिवनी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, घायल बेटे ने खोए अपने मां-बाप…
सिवनी जिले से करीब 35 किलोमीटर दूर बरघाट थाना क्षेत्र के पौनारकला गांव के पास बालाघाट-सिवनी स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

seoni news
- सिवनी जिले में बालाघाट-सिवनी स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा।
- बाइक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में बुजुर्ग दंपती की मौत।
- बेटा गंभीर रूप से घायल, ICU में इलाज जारी।
Seoni News: सिवनी: सिवनी जिले से करीब 35 किलोमीटर दूर बरघाट थाना क्षेत्र के पौनारकला गांव के पास बालाघाट-सिवनी स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने सीधी टक्कर में बाइक पर सवार बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सुबह-सुबह हुई दर्दनाक घटना
Seoni News: घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जब लालपुर बरघाट निवासी सादिक बेग (60 वर्ष) अपनी पत्नी माजिदा बी (58 वर्ष) और बेटे सिद्दिक (35 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो वाहन (क्रमांक एमपी 28 जेडसी 2221) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बेटा सिद्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में बरघाट पुलिस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज ICU में जारी है।
शवों का किया गया पोस्टमार्टम
Seoni News: बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं बोलेरो में सवार एमपीआरडीसी छिंदवाड़ा संभाग के एजीएम और उनके ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, दोनों सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन एमपीआरडीसी के छिंदवाड़ा संभाग की ओर से अनुबंधित थी और इसमें सवार अधिकारी किसी कार्यवश बालाघाट जा रहे थे। दूसरी ओर से आ रही बाइक पर सवार परिवार को शायद सामने से आ रही बोलेरो की तेज गति का अंदाजा नहीं हुआ और अचानक हुई सीधी टक्कर में दो जिंदगियां मौके पर ही खत्म हो गईं।
पुलिस मामले की कर रही जांच
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और बोलेरो चालक की गलती की जांच कर रही है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत पौनारकला गांव के पास बालाघाट-सिवनी स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह हुआ।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Seoni News: Horrific road accident in Seoni, Bolero and bike collide head-on, injured son loses his parents...
सिवनी
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am