Seoni News: पत्नी के शव को बाइक से बांधकर ले गया पति, हाईवे पर पुलिस ने रोका पर नहीं रुका, वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग
Seoni News: पत्नी के शव को बाइक से बांधकर ले गया पति, हाईवे पर पुलिस ने रोका पर नहीं रुका, वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग

Seoni News, Seoni viral video, NH 44 incident, Amit Bumbra Yadav, wife dead body bike, viral highway video, Seoni crime news,
- एमपी में इंसानियत शर्मसार,
- पति ने बाइक पर बांधकर पत्नी का शव ढोया,
- वायरल हुआ खौफनाक वीडियो,
सिवनी: Seoni News: नेशनल हाईवे 44 पर नागपुर से जबलपुर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल से बांधकर हाईवे पर ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
Seoni News: यह शर्मनाक घटना महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित देओलापार इलाके के पास हुई। पुलिस के अनुसार उन्हें हाईवे पर एक दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर पहुंचने पर न तो कोई वाहन मिला और न ही कोई व्यक्ति। बाद में वायरल वीडियो से घटना का पता चला। वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति अपनी बाइक पर महिला के शव को बांधकर तेज रफ्तार में जा रहा है। यह दृश्य हाईवे पर खुमारी टोल नाका के पास रिकॉर्ड किया गया।
Seoni News: पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद हाईवे पुलिस ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और नागपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद उस व्यक्ति की पहचान कर ली गई। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय अमित बुमरा यादव के रूप में हुई, जो नागपुर के कोराडी थाना क्षेत्र के लोणारा गांव का निवासी है। पुलिस टीम उसे उसके घर तक ट्रैक कर वहां पहुंची।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "सिवनी हाईवे घटना" में आरोपी की पहचान अमित बुमरा यादव के रूप में हुई है, जो नागपुर का रहने वाला है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Seoni News: Husband took his wife's dead body tied to his bike
सिवनी
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm