Seoni News: लड़की को भगाकर बेचने निकला था युवक, 7 लाख का सौदा फेल तो करवा दी शादी, सच जानकर आपके होश उड़ जाएंगे
लड़की को भगाकर बेचने निकला था युवक, 7 लाख का सौदा फेल तो करवा दी शादी….Seoni News: The young man had set out to kidnap and sell the girl

Seoni News | Image Source | IBC24
- सिवनी की सनसनीखेज घटना आया सामने,
- घर से भागी युवती की 3 महीने बाद मिली दर्दनाक कहानी,
- 7 लाख में बेचना चाहते थे आरोपी, सौदा फेल हुआ तो करवा दी जबरन शादी,
सिवनी: Seoni News: जिले के घंसौर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन महीने पहले एक नाबालिग या किशोर वय की युवती को एक शादीशुदा युवक बहला-फुसलाकर गांव से भगा ले गया। परिजनों ने तत्काल घंसौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई खास रुचि नहीं दिखाई। परेशान परिजन जब सीएम हेल्पलाइन तक पहुंचे तब भी पुलिस की निष्क्रियता बनी रही।
Seoni News: तीन महीने बाद युवती ने अपने परिजनों से फोन पर संपर्क किया और अपने ठिकाने की जानकारी दी। जब परिवार वहां पहुंचा तो जो सच्चाई सामने आई उसने सबको झकझोर कर रख दिया। युवती ने बताया कि उसे कैद में रखा गया, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और 7 लाख रुपये में गुजरात राज्य में बेचने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जब सौदा नहीं हो पाया तो आरोपी युवक ने उसे अपने ही किसी रिश्तेदार के घर छोड़ दिया और जल्दबाजी में उसकी शादी करवा दी।
Seoni News: जब यह मामला घंसौर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नम्रता सोंधिया के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर युवती को थाने बुलवाया। पुलिस पूछताछ और मीडिया से बातचीत में युवती ने खुलासा किया कि उसे बहलाने वाला युवक पहले से शादीशुदा था और उसने उसे जानबूझकर बेचने की साजिश रची थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र का है, जहां एक शादीशुदा युवक ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया, कैद में रखा और बेचने की योजना बनाई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Seoni News: The young man had set out to kidnap and sell the girl
सिवनी
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm