Anupama Spoiler: अनुपमा की परछाई बनी अभिशाप! दादी-पोती को एक-दूसरे से दूर करेगी वसुंधरा, राही की ज़िन्दगी होगी तबाह, कैसे बचाएगी अनुपमा?

Ads

Anupama Spoiler: अनुपमा के आज के एपिसोड में वसुंधरा करेगी दादी को पोती से अलग। प्रेरणा की मंशा आएगी सामने, प्रेरणा घोंपेगी राही के पीठ में खंजर, फूटेगा अनुपमा का गुस्सा..

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 04:16 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 04:19 PM IST

Anupama Spoiler 5th March 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Chaat

HIGHLIGHTS
  • राही की ज़िन्दगी में छाया तूफ़ान!
  • प्रेरणा घोपेगी राही की पीठ में खंजर!

Anupama Spoiler: ‘Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जब वसुंधरा, पंडित की हुई भविष्यवाणी से घबरा जाती है कि अनुपमा का साया बच्चे के लिए अशुभ है। वह बच्चे को अनुपमा से दूर रखने का फैसला करती है। परिवार वालो के लाख समझाने पर भी वसुंधरा अपनी बात पर अड़ी रहती है। पराग वसुंधरा से कहता है कि हर बच्चा अपनी किस्मत ऊपर से लिखवा कर लाता है। अनुपमा, वसुंधरा से कहती है कि जहां बच्चे की बात आती है तो उस डर और चिंता को समझती है इसलिए वह 3 दिनों तक बच्चे से दूर रहने का फैसला करती है।

Anupama 5th March written update: प्रार्थना ने छिना, वसुंधरा के हाथ से बच्चा!

प्रार्थना नाराज़गी जताते हुए कहती है कि वह 3 मिनट के लिए भी बच्चे को अनुपमा से दूर नहीं रखेगी। अंश भी प्रार्थना का सपोर्ट करता है। प्रार्थना, वसुंधरा के हाथों से बच्चा लेकर अनुपमा को सौंप देती है। अनुपमा फुट-फुटकर रोने लगती है और बच्चे को आशीर्वाद देती है। अनुपमा, वसुंधरा से कहती है कि होली आ रही है भगवान बच्चे की रक्षा करेंगे और उसके साथ कुछ भी बुरा नहीं होने देंगे। अनुपमा मन ही मन सोचती है कि वह किसी को भी बच्चे को नुक्सान नहीं पहुंचाने देगी फिर चाहे इसके लिए उसे अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े।

परी ने दी प्रेरणा को चेतावनी!

होलिका दहन के लिए परिवार के सभी लोग इकट्ठा होते हैं। प्रेम और राही एक-दूसरे को चैलेंज करते हैं। प्रेम, राही से कहता है कि यदि वो प्यार का रंग नहीं लगाएगी तो वह होली नहीं खेलेगी। प्रेरणा, प्रेम और राही को देखकर मंद-मंद मुस्काती है। होलिका दहन के लिए सब इकट्ठा होते है और भगवान के सामने अपनी मनोकामना रखते हैं। प्रेरणा भगवान से कहती है कि उसे किसी भी कीमत पर प्रेम चाहिए। पास में खड़ी परी सब सुन लेती है और प्रेरणा को चेतावनी देती है कि दोस्त हो तो दोस्त बनकर रहो, सौतन बनाने की कोशिश मत करो, नहीं तो वह अनु माँ को सब बता देगी।

पराग, बच्चे को किसी को भी लेने नहीं देता। वहीं वसुंधरा, मन ही मन सोचती है कि अनुपमा देरी से ही आए ताकि वह बच्चे से दूर रह सके। अनुपमा पराग से बच्चा उसे देने के लिए कहती है लेकिन पराग कहता है कि लाइन लम्बी है। अनुपमा कहती है कि वो जहां खड़ी होती है लाइन भी वहीं से शुरू होती है।

Anupama Serial full Episode: राही के साथ होगा हादसा!

हसमुख, होलिका का महत्त्व समझाता है कि होलिका हमें सिखाती है कि उन्हें हमेशा भगवान के द्वारा बनाए गए प्लान पर भरोसा रखना चाहिए। राही और प्रेम, बच्चे के आने की ख़ुशी में बहुत डांस करते है राही, बच्चे को गोद में लेती है और वादा करती है कि वह उसे कुछ नहीं होने देगी। अचानक से राही का पैर फिसलता है और वह बच्चे समेत होलिका की आग में गिरने लगती है लेकिन प्रेरणा, राही का हाथ पकड़ लेती है और अनुपमा, बच्चे को बचा लेती है और प्रेरणा को धन्यवाद कहती है।

लीला, अनुपमा को प्रेरणा के बारे में बताते हुए कहती है कि वह लड़की ज़रूर कुछ मुसीबत खड़ी करेगी, लेकिन अनुपमा को प्रेरणा पर विश्वास है इसलिए वह लीला को कहती है कि वह होली पर ध्यान दें। आज के एपिसोड में बस इतना ही..

यहाँ भी पढ़ें:

क्या प्रेरणा सच में राही की दोस्ती में धोखा देगी और प्रेम को अपना बनाने की कोशिश करेगी?

हाँ, स्पॉइलर्स के मुताबिक प्रेरणा की ईर्ष्या बढ़ रही है। वह राही की पीठ पीछे प्रेम के साथ क्लोज होने की प्लानिंग कर रही है, जिससे दोस्ती टूटने वाली है और राही का दिल चूर-चूर हो जाएगा।

अनुपमा को प्रेरणा की साजिश का पता चलेगा तो वह क्या करेगी – चुप रहेगी या बेटी राही को बचाने के लिए एक्शन लेगी?

अनुपमा कभी चुप नहीं बैठती! जैसे ही उसे शक होगा या सच पता चलेगा, वह प्रेरणा को एक्सपोज करेगी और राही-प्रेम की शादी बचाने के लिए पुरानी यादों (काव्या-माया वाली बेवफाई) से सबक लेकर शेरनी बन जाएगी।

प्रेरणा के धोखे से राही की जिंदगी में क्या-क्या तबाही मचेगी – क्या प्रेम-राही की जोड़ी बचेगी?

तूफान तो आएगा – राही शॉक्ड, रोएगी, गुस्से में आएगी। लेकिन अनुपमा और परिवार का सपोर्ट मिलेगा। शादी पर खतरा है, लेकिन अनुपमा का इंसाफ इसे बचाने की पूरी कोशिश करेगा।

प्रेरणा राही को "छोटी बहन" कहकर गले लगाती है, लेकिन पीठ में वार क्यों कर रही है – इसका असली राज क्या है?

प्रेरणा का दिल प्रेम पर आ गया है (माही या किसी और की वजह से भड़का)। वह राही को हटाकर प्रेम को हासिल करना चाहती है, इसलिए दोस्ती का नाम लेकर साजिश रच रही है – क्लासिक ट्राएंगल ड्रामा!