Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi: नोयना का हुआ खेल ख़त्म! क्या गौतम का पछतावा बनेगा तुलसी-मिहिर के रिश्ते का अंत या फिर होगी नई शुरुआत?

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi: स्टारप्लस के मोस्ट पॉपुलर शो 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' के आज के एपिसोड में होगा धमाका। मिहिर और नोयना के 6 साल पुराने राज़ का होगा खुलासा। नोयना का खेल ख़त्म..

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi: नोयना का हुआ खेल ख़त्म! क्या गौतम का पछतावा बनेगा तुलसी-मिहिर के रिश्ते का अंत या फिर होगी नई शुरुआत?

Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2 written update/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @K3 Reviews

Modified Date: March 3, 2026 / 03:16 pm IST
Published Date: March 3, 2026 3:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गौतम की दौड़ हुई बेकार!
  • मिहिर-तुलसी का हुआ डिवोर्स !
  • क्या होली में, तुलसी-मिहिर पर चढ़ेगा एक-दूसरे के प्यार का रंग!

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi: स्मृति ईरानी (Smriti Iraani) का सबसे पॉपुलर शो ‘क्यूँकि सास भी कभी बहु थी‘ में आज का एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। जी हाँ, आपको बता दें कि ‘क्यूँकि सास भी कभी बहु थी’ में आज का एपिसोड पिछले एपिसोड की घटनाओं के ज़रिये आगे बढ़ता है जिसमें गौतम, नकुल को नोयना के द्वारा दिया हुआ चेक इस्तेमाल करने से मना कर देता है। वह नकुल से कहता है कि कभी-कभी माता-पिता, बच्चे को वो सब नहीं दे पाते जो वो चाहतें है, इसलिए नहीं कि वह उन्हें देना नहीं चाहते, बल्कि इसलिए कि वह यह सब नहीं कर पा रहे हैं।

KSBKBT Season 2: गौतम ने फाड़ा चेक!

वह नकुल से यह भी कहता है कि बच्चे अक्सर, उनके माता-पिता द्वारा किया हुआ त्याग नहीं देख पाते। बच्चे का पिता हर वो मुमकिन कोशिश करता है कि अपने से बेहतर वो अपने बच्चे की परवरिश कर सके। भले खुद भूखा रहे, लेकिन बच्चे को अच्छा खाना खिलाए। खुद कैसे भी कपडे पहने, लेकिन बच्चे को अच्छे कपडे पहनाए। लेकिन बच्चे को पिता का प्यार नज़र नहीं आता, नज़र आता है तो सिर्फ पिता के पैसे। फिर गौतम, नकुल से कहता है कि वह उसका प्यार पाना चाहता है उसे पैसे देकर खरीदना नहीं चाहता, इसलिए वह 2 करोड़ रुपये का चेक फाड़ देता है। गौतम को उसकी गलती का एहसास होता है।

मिहिर और तुलसी का हुआ तलाक!

इसी दौरान, मिहिर और तुलसी अपने फाइनल तलाक के लिए कोर्ट जाते हैं। गौतम, शोभा को कॉल करके पता करता है कि वे इस वक़्त कहाँ हैं? शोभा बताती है कि तुलसी और मिहिर, तलाक के लिए कोर्ट गए हैं। गौतम तुरंत तुलसी और मिहिर का तलाक रोकने के लिए फॅमिली कोर्ट जाता है। जब जज, मिहिर और तुलसी से पूछता है कि क्या वे दोनों सच में तलाक चाहते हैं, तो तुलसी हाँ कहती है और मिहिर तलाक ना चाहते हुए भी हाँ कहता है।

जज के द्वारा पूछे जाने पर तुलसी कोर्ट को बताती है कि वह मिहिर से एलिमनी नहीं लेना चाहती। फिर शादी के बंधन में बंधे होने के दौरान, साथ में बिताए पलों को वे याद करते हैं, और ना चाहते हुए भी दोनों एक-एक करके तलाक के पेपर पर साइन करते हैं। गौतम भागते हुए कोर्ट हाल में पहुँचता है तुलसी और मिहिर के वहां न पाए जाने पर उसे पता चलता है कि उनका तलाक हो चूका है और वे यहाँ से जा चुके हैं। वह शांति निकेतन वापिस चला जाता है।

KSBKBT 2 Spoiler: गौतम ने मिहिर को बताया 6 साल पुराना राज़!

वह शांति निकेतन पहुँच कर मिहिर से गले लगकर रोने लगता है, मिहिर, गौतम को रोता हुआ देखकर हैरान रह जाता है। वह उससे रोने की वजह पूछता है और पूछता है कि सब ठीक तो है न, दामिनी और नकुल ठीक है न..? गौतम, मिहिर से पूछता है कि आपका और और मम्मी का तलाक हो गया? मिहिर कहता है कि वो तो एक दिन होना ही था, उसके द्वारा की हुई गलती की सज़ा तो उसे मिलनी ही थी, तब गौतम कहता है कि अपने कोई गलती नहीं की है।

मिहिर के पैरों तले निकली ज़मीन!

मिहिर, गौतम की बात सुनकर हैरान रह जाता है और उससे पूछता है कि उसके कहने का क्या मतलब है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। तब गौतम, मिहिर को सच्चाई से रूबरू कराता है कि उसे 6 साल पहले की उसकी और नोयना की फुटेज मिली है और गौतम, मिहिर को वह फुटेज दिखाता है जिसमें साफ़ दिखता है कि मिहिर बहुत नशे में होने की वजह से सो रहा था और नोयना के साथ कुछ गलत नहीं हुआ था। वह मिहिर के सामने यह भी कबूल करता है कि उसने नोयना को सब कुछ बता दिया था तो उसने वीडियो के बदले उसे ब्राइब दी थी।

तुलसी के सामने खुला 6 साल पुराना राज़!

मिहिर पूरी तरह से टूट जाता है और सोचता है कि कैसे नोयना ने उसकी शादी और ज़िन्दगी दोनों बर्बाद कर दी। गौतम और मिहिर चॉल जाते हैं, जहां तुलसी गौतम को देखकर बहुत भावुक हो जाती है। फिर गौतम, तुलसी को वह वीडियो दिखाता है, जिसे देख तुलसी स्तब्ध रह जाती है। तुलसी को गिल्ट महसूस होता है कि बिना सच्चाई जाने उसने मिहिर पर शक किया। आज के एपिसोड की समाप्ति, मिहिर के कबूलनामे से, कि उसने हमेशा सिर्फ और सिर्फ तुलसी से ही प्यार किया है और उसे अपने साथ घर वापस चलने के लिए कहे जाने पर ही होती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.