Ravi Kishan in Mirzapur Movie : “एक विराट रूप में लौट रहा हूं!” मिर्जापुर फिल्म पर रवि किशन का बड़ा खुलासा, ये डायलॉग बना इंटरनेट सेंसेशन

'मिर्जापुर: द फिल्म' का धमाकेदार टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रवि किशन का 'मैं किसकी मां हूं?' डायलॉग तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता ने अपने किरदार 'बब्बन यादव' को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

Ravi Kishan in Mirzapur Movie : “एक विराट रूप में लौट रहा हूं!” मिर्जापुर फिल्म पर रवि किशन का बड़ा खुलासा, ये डायलॉग बना इंटरनेट सेंसेशन

Ravi Kishan in Mirzapur Movie / Image Source :

Modified Date: June 29, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: June 28, 2026 12:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन सफल सीजन के बाद अब 'मिर्जापुर' बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है।
  • टीजर में हिंसा, गैंगवार और पुराने मिर्जापुर वाला अंदाज बरकरार दिखा।
  • रवि किशन ने अपने किरदार और वायरल डायलॉग को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Ravi Kishan in Mirzapur Movie : अमेज़न प्राइम वीडियो पर तीन सुपरहिट सीजन के बाद अब लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने 25 जून को फिल्म का दमदार टीजर जारी कर दिया है। टीजर में कहानी की ज्यादा झलक नहीं दिखाई गई है, लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया गया है कि फिल्म में एक बार फिर वही खून-खराबा, गैंगवार, सत्ता की जंग और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलेंगे, जिसने इस सीरीज को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई।

रवि किशन का नमक वाला डायलॉग

फिल्म के टीजर के साथ-साथ इसमें एक खास किरदार निभा रहे अभिनेता रवि किशन का बयान भी सामने आया है। Mirzapur Movie Teaser Release 2026 रवि किशन ने फिल्म को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मिर्जापुर एक बहुत हिट सीरीज रही है और अब इसकी फिल्म आ रही है जो बेहद शानदार है। उन्होंने बताया कि फिल्म के रिलीज हुए टीजर में दो डायलॉग लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं एक नमक वाला डायलॉग और दूसरा मां से जुड़ा एक अनोखा डायलॉग।

‘मैं किसकी मां हूं।’

इस डायलॉग का जिक्र करते हुए रवि किशन ने कहा, “हम अक्सर सुनते थे कि लोग कहते थे मेरा बाप कौन है… लेकिन पहली बार सुन रहे हैं कि ‘मैं किसकी मां हूं।’ यह डायलॉग लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और एक ही दिन में पॉपुलर हो गया है।”

बब्बन यादव के विराट रूप में आएंगे नज़र

Ravi Kishan Babban Yadav Mirzapur रवि किशन ने बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए एक्सेल ग्रुप को साधुवाद दिया है। फिल्म में अपने रोल का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि वह इसमें ‘बब्बन यादव’ (बबुआ) के रूप में एक विराट रूप में नजर आने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि जहां कालीन भैया हैं, वहां आपको विराट रूप में रहना ही होगा क्योंकि मिर्जापुर वेब सीरीज में एक बहुत बड़ी ताकत रही है। लेकिन इस बार बब्बन भैया कहीं और हैं, जिसे देखकर उनके चाहने वालों को बड़ा आनंद आएगा।

ये भी पढ़ें : 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.