Ganga Mai ki Betiyan: दुर्गावती का गुस्सा बनेगा, इंदु का सबसे बड़ा मोहरा! क्या इस आग में इंदु, दफ़न कर देगी गंगा और दुर्गावती की दोस्ती?
Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' के आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां गुस्से में तमतमाई दुर्गावती, सीधे गंगा के ढ़ाबे जाकर उससे भिड़ जाती है..
Ganga Mai ki Betiyan 11th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- गंगा को दी ढाबा छीनने की धमकी!
- दुर्गावती के राजनीतिक करियर पर मंडराया खतरा!
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ के आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जब स्नेहा, सिद्धू की अनपढ़ता का पर्दाफाश करती है, तो उसकी गूँज दुर्गावती के घर तक पहुँच जाती है। अपनी राजनीतिक छवि बिगड़ने से गुस्से में तमतमाई दुर्गावती, सीधे गंगा के ढ़ाबे जाकर उससे भिड़ जाती है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: गुस्से से तमतमाई दुर्गावती!
दुर्गावती, गंगा और स्नेहा को बाहर बुलाकर उन पर अपना गुस्सा खुलकर प्रकट करती है। वह स्नेहा से कहती है कि उसने उसकी खून पसीने की कमाई हुई इज़्ज़त को मिट्टी में मिला दिया। इस सरेआम हुई घटना की वजह से उसकी वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया। दुर्गावती का मानना है कि स्नेहा की वजह से उसे न केवल बेइज़्ज़ती सहनी पड़ी, बल्कि इससे उनका चुनाव प्रचार भी खतरे में पड़ गया है।
गंगा स्थिति को शांत करने की कोशिश करती है। वह दुर्गावती को समझाती है कि सिद्धू की अनपढ़ता का सच जानकार स्नेहा को बहुत बड़ा झटका लगा है, लेकिन दुर्गावती उसकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं होती।
गुस्से से झलके धमकी के भाव!
गुस्से में तमतमाई हुई दुर्गावती अपने राजनीतिक संघर्ष की तुलना गंगा के ढाबे से करने लगती है। वह सीधे गंगा से कहती है कि उसे उनकी पीड़ा तब समझ आएगी जब वह अपना सालों की मेहनत से बनाया हुआ ढाबा खो बैठेगी। हालांकि, कहने को तो यह बात गुस्से में कही गई है, लेकिन गंगा के लिए इसमें साफ़-साफ़ धमकी का भाव झलकता है।
Ganga Mai ki Betiyan 11th July 2026 written update: साजिश को अंजाम देने के लिए ताक में बैठी इंदु!
पास ही में छिपकर इंदु इन दोनों की सारी बातें सुन लेती है। इंदु इसे भावुकता में की हुई बातचीत नहीं, बल्कि अपनी ख़तरनाक योजना को अंजाम देने का एक बेहतरीन मौका समझती है। तभी इंदु गंगा के ढ़ाबे को जलाने का फैसला करती है वह इस घटना को ऐसा रूप देना चाहती है, जिससे सारा इल्ज़ाम दुर्गावती के सिर आ जाए और इन दोनों महिलाओं की दोस्ती हमेशा के लिए दुश्मनी में बदल जाए।
आने वाले एपिसोड में घरेलु विवाद के बजाय, एक बड़ी साजिश देखने को मिलेगी। दुर्गावती ने भले ही गुस्से में कुछ भी कहा हो, लेकिन इंदु उन्हें सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने की ताक में है। यदि इंदु अपनी योजना में कामयाब होती है तो गंगा का मेहनत से कमाया हुआ ढाबा उजड़ जाएगा, दुर्गावती का पूरा राजनीतिक जीवन बर्बाद हो जाएगा और स्नेहा एक बार फिर अपनी माँ और सास के बीच बेबस खड़ी नज़र आएगी।

Facebook


