Ganga Mai ki Betiyan: सिद्धू के पाखंड का हुआ पर्दाफाश! धोखे की आग में झुलसी स्नेहा.. क्या ख़त्म हुआ, स्नेहा-सिद्धू के प्यार का सफर?
Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' में सिद्धू और स्नेहा का रिश्ता एक नाज़ुक मोड़ पर आ पहुँचेगा, जहाँ वह पुराना सच का भी बाहर आ जाता है जिसे सिद्धू ने अब तक छिपाकर रखा था..
Ganga Mai ki Betiyan 10th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @ZEETV APAC
- स्नेहा ने सिद्धू के मुंह पर जड़ा थप्पड़!
- क्या टूट जाएगा स्नेद्धू का रिश्ता?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ के आगामी एपिसोड में सिद्धू और स्नेहा का रिश्ता एक नाज़ुक मोड़ पर आ पहुँचेगा, जैसे ही सिद्धू ईमानदारी की राह पर जीवन जीने और खेती के काम के लिए लोन लेने का फैसला करता है, तो वह पुराना सच का भी बाहर आ जाता है जिसे सिद्धू ने अब तक छुपाकर रखा था।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: स्नेहा ने की बैंक मैनेजर से बहस!
लोन मिलने में रुकावट आने पर स्नेहा मामला सुलझाने के लिए सिद्धू को बैंक मैनेजर से मिलवाने ले जाती है। वहाँ वह मैनेजर से बहस करती है कि वे सिद्धू के सर्टिफिकेट को नकली कैसे कह सकते हैं? तभी सिद्धू सबके सामने सच कबूल कर लेता है कि उसके सर्टिफिकेट सच में नकली हैं।
सिद्धू ने किया चौंकाने वाल खुलासा!
स्नेहा अभी भी उम्मीद के साथ पूछते हुए कि शायद कुछ ग़लतफहमी हुई होगी, वह उससे अपने 10वीं और 12वीं के असली कागज़ात दिखाने की ज़िद करती है, तभी सिद्धू का सब्र टूट जाता है और सच कबूल लेता है कि उसके पास ऐसे कोई डिग्री नहीं हैं। उसने दूसरी क्लास के आगे पढ़ाई नहीं की और वह पूरी तरह अनपढ़ है।
Ganga Mai ki Betiyan 10th July 2026 written update: स्नेहा ने सिद्धू के मुंह पर जड़ा थप्पड़!
सिद्धू का यह खुलासा स्नेहा के होश उड़ा देता है। सिद्धू का कम पढ़ा लिखा होना उसे उतनी तकलीफ नहीं देता जितना कि उसे इस धोखे से दुःख पहुँचता है। यह सोचकर कि सिद्धू ने पुरे रिश्ते के दौरान उससे झूठ बोला, स्नेहा गुस्से में उसे थप्पड़ मार देती है। सिद्धू अपने बचाव में कुछ नहीं कह पाता, क्योंकि उसके इस राज़ ने वह भरोसा तोड़ दिया, जिसे वह इतनी मेहनत से फिर से बनाने की कोशिश कर रहा था।
सिद्धू की मेहनत गई बेकार!
इस खुलासे से उनके रिश्ते के सबसे मुश्किल दौर में पहुँचने की संभावना है। सिद्धू ने आख़िरकार ईमानदारी से जीने और स्नेहा का खोया हुआ सम्मान वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत करने का फैसला किया था, किन्तु उसके पुराने धोखे से उसकी हाल ही की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या स्नेहा सिद्धू को कभी माफ़ कर पाएगी? या फिर यह कड़वा सच उनके रिश्ते को हमेशा-हमेशा के लिए ख़त्म कर देगा?

Facebook


