Ganga Mai ki Betiyan: टूटने की कगार पर पहुंचा मुरली और सहाना का रिश्ता! क्या इंदु की अपनी ही जुबान खोलेगी उसकी बर्बादी का रास्ता?
Ganga Mai ki Betiyan: "गंगा माई की बेटियां" में गंगा का कुकिंग प्रतियोगिता का सफर एक भावनात्मक मोड़ पर पहुँचने वाला है जहां जजों द्वारा कोई भी अंक न दिए जाने के कारण संध्या विजेता बन जाती है, जिससे गंगा का दिल टूट जाता है..
Ganga Mai ki Betiyan 19th August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
- इंदु ने मनाया जीत का जश्न!
- क्या स्नेहा दिला पाएगी गंगा को उसका खोया सम्मान?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो “गंगा माई की बेटियां” में गंगा का कुकिंग प्रतियोगिता का सफर एक भावनात्मक मोड़ पर पहुँचने वाला है, जहां आग के डर पर काबू पाने और फाइनल राउंड तक पहुँचने के बाद गंगा पिज़्ज़ा बनाती है लेकिन पिज़्ज़ा जल जाता है। जजों द्वारा कोई भी अंक न दिए जाने के कारण संध्या विजेता बन जाती है, जिससे गंगा का दिल टूट जाता है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: इंदु ने गंगा के ज़ख्मों पर छिड़का नमक!
गंगा टूटे दिल से घर लौटती है, लेकिन इंदु उसके ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का कोई मौका नहीं छोड़ती। वह संगीत बजाकर गंगा का स्वागत करती है और कॉम्पिटिशन हारने पर उसका मज़ाक उड़ाती है। इंदु उसे ताना मारती है कि उसे पहले से ही गंगा के हारने की पूरी उम्मीद थी, और उसने गाँव वालों का भरोसा भी तोड़ दिया है।
इंदु ने किया अपना गुनाह क़बूल!
लेकिन, कहानी में असली भूचाल तो तब आता है जब इंदु खुद अपना गुनाह कबूल कर लेती है। वह मानती है कि गंगा का खेल बिगाड़ने के लिए उसी ने जानबूझकर आग की लपटों को भड़काया था। गंगा पहले ही आग के उस पुराने सदमें से जूझ रही थी और इंदु ने उसकी इसी कमज़ोरी का फायदा उठाकर उसकी जीत का सपना राख कर दिया।
उम्मीद है कि स्नेहा को जल्द ही इंदु की इस घिनौनी हरकत का पता चल जाएगा, जिसके बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदल सकता है। गंगा अब तक अपनी कमज़ोरी को इस हार की वजह मान रही थी, लेकिन सच सामने आने पर यह साबित जाएगा कि इस हार में उसकी कोई गलती नहीं थी।
Ganga Mai ki Betiyan 19th August 2026 written update: टूटने की कगार पर पहुंचा मुरली और सहाना का रिश्ता!
इस बीच, कहानी में सहाना और मुरली की जिंदगी में भी एक नया तूफान आने वाला है लगातार कान भरे जाने की वजह से मुरली के दिल में सहाना के लिए कड़वाहट भर चुकी है। आने वाले एपिसोड में मुरली सहाना को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है, जिससे उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच जाएगा।
भले ही गंगा के हाथों से जीत की ट्रॉफी छूट गई हो, लेकिन उसके सफर ने यह सिखाया कि मज़बूत इरादों से क्या कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। अब, जब इंदु की बातों से ही उसकी साजिश का पर्दाफाश होने की उम्मीद है, तो देखना यह है कि क्या गंगा को इस धोखे के खिलाफ आख़िरकार न्याय मिलेगा?

Facebook


