BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ganga Mai ki Betiyan: सिद्धू का रौद्र रूप देख कांपी पूर्वी! क्या प्रिंसिपल के आखिरी फैसले से पहले बेनक़ाब हो पाएगा शिवानी का सफ़ेद झूठ?

Ganga Mai ki Betiyan: “गंगा माई की बेटियाँ” में काफी कुछ नया होने वाला है, जहाँ एक ओर गंगा अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है तो वहीं दूसरी ओर, दुर्गावती …

Ganga Mai ki Betiyan 8th August 2026

Ganga Mai ki Betiyan 8th August 2026

Swati Shah
Published: 08 Aug 2026 | 2:17 pmModified: 08 Aug 2026 | 2:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. पूर्वी पर ज्वालामुखी की तरह फटा सिद्धू!
  2. दुर्गावती के घर नए तूफ़ान ने दी दस्तक!

Ganga Mai ki Betiyan: 'ZEE TV' के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो "गंगा माई की बेटियाँ" के आगामी एपिसोड में काफी कुछ नया होने वाला है, जहाँ एक ओर सोनी के कॉलेज में कोर्ट रूम जैसा माहौल देखने को मिलेगा, तो दूसरी ओर दुर्गावती के परिवार के खिलाफ रची जा रही एक और खतरनाक साजिश सामने आएगी।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी गंगा!

प्रिंसिपल द्वारा सोनी के भविष्य पर फैसला लेने की तैयारी के बीच उसका करियर दांव पर लग गया है। शिवानी और उसके माता-पिता लगातार सोनी को दोषी ठहरा रहे हैं, लेकिन गंगा इस अन्याय के खिलाफ खड़ी हो जाती है। वह प्रिंसिपल के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती है कि वे केवल एक पक्ष की बात न सुनें, बल्कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराएं। गंगा भावुक होकर कहती है कि पूरी सच्चाई जानें बिना कोई भी फैसला लेना गलत होगा।

मायूस सोनी में जागी नई उम्मीद!

गंगा प्रिंसिपल को भरोसा दिलाती है कि अगर जांच में सोनी दोषी पाई गई, तो वह स्वयं शिवानी और उसके माता-पिता के सामने घुटने टेककर उनसे माफ़ी मांगेगी। उसकी इस भावुक अपील से वहाँ मौजूद सभी लोगों पर गहरा असर होता है, सब शांत हो जाते हैं और मायूस सोनी के मन में एक नई उम्मीद जाग उठती है।

Ganga Mai ki Betiyan 8th August 2026 written update: दुर्गावती के घर नए तूफ़ान ने दी दस्तक!

इसी बीच, दुर्गावती के परिवार पर एक और मुसीबत आ जाती है। पुजारी सिद्धू और दुर्गावती के पास भागकर चौंका देने वाली ख़बर लेकर आता है कि आयकर विभाग ने हवेली पर छापा मारा है। अधिकारियों को घर की तलाशी लेते देख, सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। ऐसे माहौल में दुर्गावती बिना डरे अधिकारियों से इस छापे की वजह पूछती है।

पूर्वी ने रचा नया षड्यंत्र!

अधिकारी शांत भाव से जवाब देते हैं कि वे केवल मिली हुई शिकायत के आधार पर कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। इस बात पर गुस्सा होकर, दुर्गावती पूछती है कि शिकायत किसने की? कोई कुछ बोल पाता, उससे पहले ही पूर्वी एक नया षड्यंत्र रचती है। वह जानबूझकर स्नेहा पर ऊँगली उठाती है और आरोप लगाती है कि दुर्गावती के परिवार को बदनाम करने के लिए यह शिकायत पक्का स्नेहा ने ही की होगी।

Ganga Mai ki Betiyan Today's full episode: सिद्धू का रौद्र रूप देख कांपी पूर्वी!

लेकिन इस बार सिद्धू शांत नहीं बैठता। पूर्वी के इस बिना सिर-पैर के आरोप पर गुस्सा होकर वह स्नेहा का मज़बूती से पक्ष लेता है और वह साफ़ तौर पर कह देता है कि वह बिना किसी ठोस सबूत के अपनी पत्नी पर झूठा आरोप लगाने वाले को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सिद्धू का यह रौद्र रूप देख, पूर्वी की बोलती बंद हो जाती है।

जहां एक ओर गंगा, सोनी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है वहीं दूसरी ओर, सिद्धू स्नेहा की ढाल बने खड़ा है। अब कहानी में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या प्रिंसिपल, शिवानी द्वारा सोनी पर लगाए हुए झूठे आरोपों का सच जान पाऐंगे? इसके साथ ही यह सवाल भी खड़ा होता है कि दुर्गावती के खिलाफ आयकर विभाग में शिकायत किसने की और क्या पूर्वी की साजिशें सबके सामने आ पाएंगी?

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: गंगा ने प्रिंसिपल के सामने हाथ जोड़कर और सोनी के दोषी होने पर खुद माफी मांगने की शर्त रखकर सबका दिल जीत लिया है। इससे सोनी को एक नई उम्मीद मिली है, लेकिन अंतिम फैसला अभी भी प्रिंसिपल के हाथ में है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Swati Shah
Swati Shah

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.

और भी पढ़ें...

Web Title: Ganga Mai ki Betiyan: Purvi trembles at the sight of Sidhu's furious avatar! Will Shivani's blatant lie be exposed before the Principal makes the final decision?

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm