Ganga Mai ki Betiyan: दांव पर लगा सोनी का करियर! क्या झूठे आरोपों की बलि चढ़ेंगे सोनी के सपने या इस शख्स के हाथों बेनक़ाब होगा असली विलेन?
Ganga Mai ki Betiyan: "गंगा माई की बेटियाँ" में सोनी की मुश्किलों और बढ़ने वाली है, क्योंकि शिवानी के दुर्व्यवहार और धमकियों का सामना करने के बाद, अब कॉलेज में उसका सामना एक बड़ी मुसीबत से होने वाला है..
Ganga Mai ki Betiyan 7th August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- क्या सस्पेंड होगी सोनी?
- क्या शिवानी की गंदी चालें सोनी के करियर को राख कर देंगी?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो “गंगा माई की बेटियाँ“ के आगामी एपिसोड में सोनी की मुश्किलों और बढ़ने वाली है। शिवानी के दुर्व्यवहार और धमकियों का सामना करने के बाद, अब कॉलेज में उसका सामना एक बड़ी मुसीबत से होने वाला है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: सोनी को मिला अल्टीमेटम!
बात तब हाथ से निकल जाती है जब आत्मरक्षा में सोनी, शिवानी को थप्पड़ जड़ देती है। इस हंगामे के दौरान शिवानी अचानक बेहोश हो जाती है, जिससे कॉलेज में हड़कंप मच जाता है। प्रिंसिपल सोनी का पक्ष सुने बिना ही उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की चेतावनी दे देते है। वह सोनी के कहते हैं कि उसके पास केवल दो ही रास्ते हैं, या तो वह तुरंत अपने माता-पिता को बुलाकर मामला सुलझाए, या फिर उसे कॉलेज से निकाल दिया जाएगा।
स्नेहा के उड़े होश!
जब कोई रास्ता नहीं सूझता, तो सहमी हुई सोनी रोते हुई सीधे स्नेहा को फ़ोन करती है और सब कुछ बता देती है। वह शिवानी की पुरानी हरकतों और धमकियों से लेकर थप्पड़ मारने की पूरी वजह समझाती है। यह सुनकर स्नेहा हैरान रह जाती है कि बात सोनी को कॉलेज से निकालने तक पहुँच गई है।
बिना एक पल गवाएं, स्नेहा कॉलेज कॉलेज के लिए निकल पड़ती है। इस संकट की घड़ी में सोनी का साथ देने के लिए सिद्धू भी उसके साथ जाता है। वहाँ पहुंचकर दोनों कॉलेज प्रशासन को पूरा सच समझाने का प्रयास करते हैं और साबित करते हैं कि सोनी ने केवल अपने बचाव में उस पर हाथ उठाया था।
Ganga Mai ki Betiyan 7th August 2026 written update: दांव पर लगा सोनी का भविष्य !
अब देखना यह होगा कि क्या स्नेहा और सिद्धू, प्रिंसिपल को अपना निर्णय बदलने के लिए मना पाते हैं या शिवानी के लगाए हुए झूठे आरोप, सोनी के भविष्य को दांव पर लगा देंगे। एक ओर सोनी की पढ़ाई खतरे में है और दूसरी ओर, शिवानी अपनी गंदी चालों से बाज़ नहीं आ रही, ऐसे में ड्रामा और बढ़ने वाला है।
आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या स्नेहा और सिद्धू, सोनी को स्कूल से निकाले जाने से बचा पाएंगे? या शिवानी खेल के मैदान में हारने के बाद, सोनी का भविष्य बर्बाद करने में सफल हो जाएगी?

Facebook


