Vasudha: संतोष के तीखे बाणों से छलनी हुआ वसुधा का दिल! क्या चंद्रिका और वसुधा के लिए हमेशा के लिए बंद हुए माफ़ी के सारे दरवाज़े?
Vasudha: "वसुधा" के आगामी एपिसोड में एक और दिल तोड़ देने वाला पल देखने को मिलेगा, क्योंकि चंद्रिका और वसुधा के प्रति संतोष का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा..
Vasudha 7th August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- संतोष का रौद्र रूप!
- संतोष के कड़वे बाणों ने कर दिया दिल छलनी!
- घुटनों पर आईं वसुधा और चंद्रिका!
Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो “वसुधा“ के आगामी एपिसोड में एक और दिल तोड़ देने वाला पल देखने को मिलेगा, क्योंकि चन्द्रिका और वसुधा के प्रति संतोष का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा।
Vasudha Upcoming Twist: संतोष की बिगड़ी तबीयत!
लिविंग रूम में बैठी संतोष को अचानक तेज़ खांसी उठाने लगती है। उसे इस हाल में देख, वसुधा और चंद्रिका घबरा जाती है और तुरंत कमरे से बाहर आती हैं। संतोष को राहत पहुंचाने के लिए वसुधा झट से पानी लाने की बात कहती है और चंद्रिका भी उसे जल्दी करने के लिए बोलती है।
लेकिन स्थिति दर्दनाक हो जाती है।
जैसे ही वसुधा पानी लेकर आती है, तो संतोष गुस्से में गिलास को उसके हाथ से झटक देती है और वसुधा के हाथ से पानी पीने से साफ़ इंकार कर देती है। गुस्से में संतोष कहती है कि चाहे उसकी आखिरी सांसें ही क्यों न चल रही हों, वह वसुधा और चंद्रिका के हाथ का पानी कभी नहीं छुएगी। जिन दो औरतों ने उसका विश्वास तोडा है, उनसे कोई भी मदद लेने के बजाय वह प्यासी रहना पसंद करेगी।
Vasudha 7th August 2026 written update: वसुधा और चंद्रिका की आँखों से छलके आँसू!
संतोष के तीखे बोल सुनकर, वसुधा और चंद्रिका की आँखों में आँसू आ जाते हैं। वे दोनों संतोष के सामने गिड़गिड़ाती हैं कि वह शांत हो जाएं और थोड़ा पानी पी ले, लेकिन संतोष उनकी एक नहीं सुनती। आखिर में संतोष गुस्से में वहां से चली जाती है, जिससे यह साफ़ पता चलता है कि उसका गुसा और दर्द अभी कम नहीं हुआ है।
अब सवाल तो यह उठता है कि क्या वसुधा आखिरकार संतोष का गुस्सा शांत करने का कोई नया उपाय ढूंढ पाएगी? या फिर उनके बीच की यह खाई और भी गहरी हो जाएगी?

Facebook


