Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: तुलसी ने नोयना को धक्के मारकर शांति निकेतन से फेंका बाहर! नोयना की आग उगलती धमकी, क्या कर देगी सब कुछ तबाह?
Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: 'StarPlus' का, दर्शकों द्वारा सबसे पसंदीदा शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' के आज के एपिसोड में, शांति निकेतन में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसमें तुलसी नोयना के सपनों को पूरी तरह चकनाचूर करती नज़र आएगी...
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi 2 written update 13th april 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Tellyboosters
- नोइना के फेक कैंसर का नाटक हुआ खत्म!
- तुलसी ने नोइना को धक्के मारकर किया बाहर!
Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: ‘StarPlus‘ का, दर्शकों द्वारा सबसे पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी‘ में मेकर्स, कहानी में एक के बाद एक जबरदस्त ट्विस्ट ला कर दर्शकों के दिलों पर राज करने का एक मौका नहीं छोड़ रहे। आज के एपिसोड में, शांति निकेतन में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसमें तुलसी नोयना के सपनों को पूरी तरह चकनाचूर करती नज़र आएगी।
Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 Spoiler: तुलसी को देख नोयना की उडी हवाइयां!
पिछले एपिसोड के मुताबिक, नोयना तुलसी का हवाला देकर मिहिर पर उससे शादी करने के लिए ज़ोर डालती है जिससे मिहिर शादी के लिए तैयार हो जाता है, किन्तु जैसे ही गठबंधन की बारी आती है उसी दौरान, तुलसी की जबरदस्त एंट्री होती है जिसे देख नोयना की हवाईयां उड़ जाती हैं।
नोयना के झूठ का हुआ पर्दाफाश!
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगी कि तुलसी गठबंधन के लिए गाँठ बांधती है। नोयना मन ही मन मुसकुराती है यह सोचकर कि तुलसी को कुछ भी पता नई चल पाया, किन्तु उसकी यह ग़लतफहमी जल्द ही दूर होती है। तुलसी गाँठ बांधकर फिर उसे जला देती है जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है। नोयना, तुलसी से पूछती है कि जब उसने खुद उसकी आखरी इच्छा पूरी करने का वादा किया था, तो वह यह क्या कर रही है ?
तुलसी के जवाब से, नोयना की बोलती बंद हो जाती है। वह कहती है कि उसने यह वादा उस व्यक्ति से किया था जो मरने वाला था किन्तु नोयना के केस में ऐसा कुछ नहीं होने वाला, यह सुनकर उसके होश उड़ जाते हैं।
Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 upcoming promo: नोयना थी इस बीमारी से पीड़ित !
तुलसी के यह शब्द सुन नोयना घबरा जाती है क्योंकि परिवार की सहानुभूति पाने के लिए उसने झूठी बीमारी का गंदा खेल रचा था किन्तु तुलसी उससे सवाल करती है कि उसे कौन सी बिमारी है? वह घबराते हुए कहती है कि उसे ब्लड कैंसर है, तभी तुलसी उसका मुंह बंद करते हुए उसकी बीमारी की पोल खोलती है और बताती है कि उसे ब्लड कैंसर नहीं बल्कि पेप्टिक अल्सर है जिसकी वजह से उसे खांसी हो रही है। वह यह भी बताती है कि मिहिर को पाने के लिए नोयना ने झूठी बिमारी का खेल खेलकर, हर किसी को धोखे में रखा।
नोयना की आग उगलती धमकी!
नोयना अभी भी बाज़ नहीं आती, वह मिहिर के सामने तुलसी को झूठा साबित करने की कोशिश करती है किन्तु मिहिर उसे चुप करा देता है। फिर, तुलसी नोयना को उसकी असली जगह देखती है और नोयना को शांति निकेतन से बाहर फेंक देती है। वह पुरे परिवार से मदद की गुहार लगाती है किन्तु हर कोई उसे अनसुना कर देता है। मिहिर की पत्नी बनाने का उसका सपना, एक बार फिर चकनाचूर जो जाता है, फिर वह तुलसी को चेतावनी देती है कि वह उसकी पूरी ज़िन्दगी तबाह कर देगी।

Facebook


