Bhilai Kidnapping Case News : हनी ट्रैप के जाल में फंसा नाबालिग! किडनैपिंग का हाई-प्रोफाइल ड्रामा, 1 करोड़ मांगे तो पुलिस ने ऐसे दबोचा

भिलाई में हनी ट्रैप के जरिए अपहरण कर 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया, 5 आरोपी गिरफ्तार।

Bhilai Kidnapping Case News : हनी ट्रैप के जाल में फंसा नाबालिग! किडनैपिंग का हाई-प्रोफाइल ड्रामा,  1 करोड़ मांगे तो पुलिस ने ऐसे दबोचा

Bhilai Kidnapping Case News / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Komal Dhanesar,
Modified Date: April 13, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: April 13, 2026 6:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हनी ट्रैप के जरिए रचा गया अपहरण का खेल
  • 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गैंग गिरफ्तार
  • सगा भांजा निकला साजिश का हिस्सा

भिलाई : Bhilai Kidnapping Case News छत्तीसगढ़ के भिलाई से अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस ने एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। अमलेश्वर थाना पुलिस ने इस मामले में एक युवती समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों ने हनी ट्रैप के जरिये लड़के को फसकर उसे मिलने के बहाने बुलाकर उसका अपहरण किया था।

कैसे रची थी साजिश ?

इस पूरी साजिश में एक युवती ने हनी ट्रैप’ के जरिए लड़के को अपने जाल में फंसाया। Honey Trap News Chhattisgarh युवती ने नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाया और वहीं से अपने अन्य साथियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इन अपहरणकर्ताओं में पीड़ित का अपना सगा भांजा भी शामिल था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही ठेकेदार मामा से मोटी रकम ऐंठने के लिए इस पूरी वारदात की योजना बनाई थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोप

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने धमतरी के सिहावा इलाके से सभी पांचों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने अपहृत लड़के को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित बरामद कर लिया है। फिलहाल अमलेश्वर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.