Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 TRP: TRP का तख्तापलट! तुलसी ने अनुपमा को सिंहासन से उतार चटाई धूल.. नोयना रही, न घर की न घाट की..

Ads

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 TRP: इस हफ्ते, टीवी सीरियल 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' ने टीआरपी में छीना अनुपमा का ताज। आइये, आपको बताए कि किन कारणों की वजह से 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' ने अनुपमा को पीछे छोड़, नंबर 1 में बनायीं अपनी जगह?

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 04:57 PM IST

TV Serials TRP this week/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • क्यूंकि सास भी कभी बहु थी ने फिर किया नंबर-१ पर कब्ज़ा !
  • 'क्योंकी सास भी कभी बहू थी 2' ने 'अनुपमा' को पछाड़ा !

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi TRP: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के सीरियल ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी 2‘ ने लम्बे समय के लीप के बाद भी पकड़ ली है रफ़्तार। आपको जानकर ख़ुशी होगी कि KSBKBT 2 ने इस बार फिर मचाया है टीआरपी में धमाल और सालों से नंबर 1 पर रह रहे शो ‘अनुपमा’ को चटाई है धूल। आइये इस रिपोर्ट के दौरान हम आपको बताते हैं इसका कारण, किन खूबियों की वजह से टीवी सीरियल ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी 2’ ने पहना नंबर 1 का ताज..

‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी 2’ ने ‘अनुपमा’ को चटाई धूल!

एकता कपूर टीवी सीरियल ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी’ की कहानी को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है जिससे दर्शकों के बीच इंट्रस्ट बढ़ रहा है, उन्हें बोरियत महसूस नहीं होती। दूसरी ओर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में कई महीनों तक एक ही ट्रैक को खींचा जाता है यही कारण है कि टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की TRP नीचे खिसक जाती है।

KSBKBT 2 में मिहिर ने नोयना को घर से निकाल किया बाहर !

हाल ही में, विवाह भी संपन्न हो गया है और साथ ही मिहिर ने नोयना को धक्के मार कर घर से बाहर फेंक दिया है अब भई इतने सारे ट्विस्ट न टर्न्स कहानी में आएंगे तो TRP तो बढ़ेगी ही..

लम्बे समय के लीप के बाद पकड़ी रफ़्तार!

लम्बे समय के बाद भी टीवी सीरियल ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी’ ने रफ़्तार पकड़ ली है। हालांकि, कुछ समय पहले ही क्यूंकि सास भी कभी बहु थी में लीप आया, किन्तु कहानी में मेकर्स के द्वारा बदलावों का फायदा अब देखने मिल रहा है।

KSBKBT 2 Promo: तुलसी की वापसी, नोयना के लिए बनी “जी का जंजाल” !

जबसे तुलसी के शांति निकेतन में वापसी हुई है नोयना का तो जीना दुश्वार हो रखा है, जैसे ही नोयना कुछ बोलना शुरू करती है वैसे ही तुलसी उसके पास पहुँच जाती है जिससे उसके मनसूबे कामयाब नहीं हो पाते।

ट्विस्ट एन टर्न्स बढ़ा रहे है दर्शकों का उत्साह!

हाल ही में, टीवी सीरियल ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी’ में बहुत से ट्विस्ट एन टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। नोयना की लाख कोशिशों के बाद भी तुलसी बापजी की पोती को अपने घर की बहु बना लाई है, तो भला टीआरपी तो बढ़नी ही थी।

KSBKBT 2 TRP: तुलसी के सटीक डायलॉग्स !

‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी’ की बात तो माननी पड़ेगी, कि तुलसी, अनुपमा की तरह 25 पन्नों का भाषण नहीं देती बल्कि जो बोलती है सटीक बोलती है जिसके चलते कुछ महीनों बाद भी दर्शकों को यह सीरियल बोर नहीं लगता।

इन्हें भी पढ़ें:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ने TRP में नंबर 1 कैसे हासिल किया?

हाँ, BARC Week 6 (2026) में Kyunki 2 ने TRP 2.0 के साथ टॉप स्पॉट रीक्लेम किया। Anupamaa (2.0) को धकेलकर और Naagin 7 (2.0, लेकिन रैंक ड्रॉप) को पछाड़कर। nostalgic एलिमेंट्स, तुलसी-मिहिर का रीयूनियन ट्रैक, और नॉयना के ट्विस्ट्स ने फैंस को वापस खींचा – reach 2.9 के साथ मजबूत पकड़!

इस हफ्ते टॉप 5 शोज कौन-कौन से हैं?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 (TRP 2.0) Anupamaa (TRP 2.0) Naagin 7 (TRP 2.0, रैंक ड्रॉप) Vasudha (स्टेबल टॉप 5 में) Ganga Mai Ki Betiyaan या अन्य (टॉप 5 में एंट्री)। बाकी जैसे YRKKH ड्रॉप कर रहा है।

क्या Kyunki 2 का ये नंबर 1 परमानेंट रहेगा या सिर्फ इस हफ्ते?

अभी मजबूत मोमेंटम है – नॉयना को घर से निकालने जैसे हाई-वोल्टेज ट्विस्ट्स से फैंस एक्साइटेड हैं। लेकिन TRP वीकली चेंज होती है। अगर ट्रैक अच्छा रहा (तुलसी-मिहिर फोकस, फैमिली ड्रामा) तो टॉप पर रह सकता है, वरना Anupamaa या Naagin 7 वापस आ सकती हैं।

TRP में क्रिकेट का क्या असर पड़ा? अन्य शोज पर?

क्रिकेट मैचों से कई शोज का रेटिंग डिप हुआ, लेकिन Kyunki 2 ने रिकवर किया और टॉप पर पहुंचा। Vasudha जैसे नए/स्टेबल शोज टॉप 5 में एंटर कर रहे हैं, जबकि कुछ जैसे YRKKH और Tumm Se Tumm Tak ड्रॉप कर रहे हैं।