Anupama Written Update 8 March: गौतम और अंश के बीच होगी हाथापाई, पराग करेगा दौलत का दिखावा, अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखेगा ड्रामा
Anupama Written Update 8 March: अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड राही और प्रेम की शादी में हुए तमाशों के नाम रहेगा।

Anupama Written Update 8 March/ Image Credit: Hotstar
- Star Plus का पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा।
- अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड राही और प्रेम की शादी में हुए तमाशों के नाम रहेगा।
- बहुत ही नाटकीय अंदाज में शाह परिवार राही की एंट्री करवाएगा।
मुंबई: Anupama Written Update 8 March: Star Plus का पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा। अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड राही और प्रेम की शादी में हुए तमाशों के नाम रहेगा। बहुत ही नाटकीय अंदाज में शाह परिवार राही की एंट्री करवाएगा। इस बीच जब बात शगुन देने की आएगी तो प्रेम की जगह पराग कोठारी QR कोड स्कैन करने के लिए हाथ बढ़ा देगा। इतना ही नहीं पराग कोठारी सभी को एक-एक लाख रुपये शगुन देने को कहेगा जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा और सभी का चेहरा उतर जाएगा। इसके बाद बच्चे पराग से करेंगे कि, उन्हें पैसे नहीं चहिए, वो सिर्फ मस्ती कर रहे थे, लेकिन बात शगुन पर आ जाएगी तो अंश एक सुझाव देगा।
दौलत का दिखावा करेगा पराग कोठारी
Anupama Written Update 8 March: सुझाव देते हुए अंश कहेगा कि, शगुन तो आपको देना ही है तो आप हमें ग्यारह-ग्यारह सौ रुपए हमें दे दीजिए। इतना काफी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ राही और प्रेम एक दूसरे को देखकर सम्मोहित रह जाएंगे। शादी की रश्मों के बीच जुटे चुराने की तैयारी होगी और शाह परिवार से ईशानी और कोठारी परिवार से राजा जूते चुराने पहुंचेगा, लेकिन जब दोनों जूते चुराने से पहले बातें कर रहे होंगे तभी बीच में चुपचाप कोई और जूते गायब कर देगा। जूते न मिलने से दोनों शॉक्ड रह जाएंगे। शादी के दौरान एक तरफ जहां प्रार्थना अंश की बार-बार मदद कर रही होगी, वहीं अंश भी मौके-बेमौके उसकी हेल्प कर रहा होगा।
गौतम प्रार्थना पर लगाएगा घटिया आरोप
Anupama Written Update 8 March: एपिसोड जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे ड्रामा और बढ़ते जाएगा। गौतम जब प्रार्थना और अंश को इस तरह बार-बार साथ में काम करते देखेगा तो उसे लगेगा कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इसके बाद जब प्रार्थना रूम में जाएगी तब गौतम उसे पकड़ लेगा और उसपर कुछ घटिया इंजाम लगाएगा। गौतम उससे कहेगा कि, पैर में चोट होने के बावजूद उछल-उछलकर शादी में नाच रही है और बार-बार उस अंश के चक्कर लगा रही है। चल क्या रहा है। गौतम की घटिया बातें सुनकर प्रार्थना से रहा नहीं जाएगा और वह भी उसे जवाब देना शुरू कर देगी। वह गौतम को धक्का देगी और तब वह और ज्यादा भड़क जाएगा। गौतम प्रार्थना का हाथ मरोड़कर उसे अब्यूज करेगा तो इसी बीच अंश वहां पहुंच जाएगा।
अंश और गौतम के बीच होगी लड़ाई
Anupama Written Update 8 March: इसके बाद जब अंश देखेगा कि, गौतम प्रार्थना के साथ बदतमीजी कर रहा है, तो उसे रोकने जाएगा, लेकिन तब गौतम और भी घटिया तंज कसना शुरू कर देगा। बात इतनी बिगड़ जाएगी कि, हाथापाई तक पहुंच जाएगा और इसी बीच गौतम जोर से अंश को लात मारेगा। ठीक इसी वक्त पर अनुपमा वहां पहुंच जाएगी और तब अंश उसे पूरी बात बताएगा कि, कैसे गौतम अपनी पत्नी को मारता-पीटता है और अभी भी यह उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था, जब उसने रोका तो यह मारपीट करने लगा। अनुपमा को यह मौका बिलकुल ठीक लगेगा और उसे सारी पुरानी बातें याद आ जाएंगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में राही और प्रेम की शादी में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शाह परिवार और कोठारी परिवार के बीच कई नाटकीय घटनाएं हो रही हैं, जिनमें शगुन देने को लेकर पराग कोठारी के अजीब फैसले और गौतम द्वारा प्रार्थना पर आरोप लगाने जैसी घटनाएं शामिल हैं।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: There will be a scuffle between Gautam and Ansh, Parag will show off his wealth, drama will be seen in the latest episode of Anupama
Serial Updates
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm