Tumm se Tumm Tak 3rd April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV‘ पर आ रहा, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है जो आर्या और अनु के प्यार भरे रिश्ते में मुश्किलें खड़ी कर देगा। एपिसोड की शुरुआत होती है प्यार और मस्ती भरे लम्हों से….
अनु मंदिर जाती है, किन्तु इस बार उसकी प्रार्थना सिर्फ उसके परिवार (माता-पिता) के लिए ही नहीं बल्कि एक और सदस्य “आर्या”, जो की उसकी ज़िन्दगी का एक जरूरी हिस्सा बन चूका है उसके लिए भी प्रार्थना करती है। वह भगवान से कहती है कि वे उसे सारी खुशियां दें, जो दर्शाता है की वह उससे कितना प्यार करती है।
इसके बाद बहुत ही मज़ेदार पल आता है, क्योंकि आर्या पहले से ही भगवान की मूर्ति के पीछे छिपा होता है। वह मूर्ति के पीछे से आवाज़ निकालकर, अनु को छेड़ता है। पहले तो अनु आवाज़ सुनकर हैरान रह जाती है किन्तु जब वह गौर से आवाज़ सुनती है तो वह पहचान जाती है कि यह तो आर्या की ही आवाज़ है और वह मुसकुराने लगती है। झंडे भी वहां मौजूद होता है। वह अनु को इशारा कर के, आर्या को मूर्ति के पीछे से सामने ले आता है। आखिर आर्या बाहर आता है और दोनों एक दूसरे को देखकर प्यारी से स्माइल देते हैं।
ख़ुशी भरे पल में तनाव तो तब पैदा होता है जब जालंधर की एंट्री से माहौल तुरंत बदल जाता है। आर्या और अनु को साथ देख वह उनकी तुलना राम और सीता की जोड़ी से करता है और उनकी प्रेम कहानी में खुद को ‘रावण’ घोषित करता है। वह कहता है कि राम और सीता की जोड़ी के बीच, जब तक रावण नहीं आएगा तो ‘रामायण’ पूरी कैसे होगी? उसके कहे हुए यह शब्द, आने वाले भयंकर खतरे का संकेत देते हैं।
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि पहले जालंधर, पीठ पीछे से काम कर रहा था किन्तु अब, यह सामने से वार करने की खुली चेतावनी जैसा प्रतीत होता है।