Tumm se Tumm Tak 6th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee Tv‘ पर आ रहा सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ में आने वाले एपिसोड में बहुत ही दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा, जहां पिछले कुछ एपिसोड में आपने देखा कि जालंधर, आर्या को बर्बाद करने के लिए वापस आ गया है और वह किसी भी कीमत पर अनु और आर्या के रिश्ते को तोड़ने की जद्दोजहद में लगा हुआ है।
एपिसोड की शुरुआत होती है जब गायत्री, अनु और आर्या के रोके की तारिक तय करने के लिए अनु के घर जाती है, जबकि आर्या और अनु, दोनों ऑफिस में होते हैं। दोनों परिवार साथ बैठते हैं और रोके की तारिक तय करने के लिए पंडित को बुलाया जाता है। पंडित से रोके के लिए शुभ तारिक पूछे जाने पर वह जो तारिक बताते है वह सुनकर सब हैरान भी हो जाते हैं और खुश भी… क्योंकि पंडित के कहे मुताबिक़ जो शुभ मुहूर्त है वो दूसरे दिन यानी की ‘कल’ का है। दोनों परिवार आपसी सहमति से, कल की तारीख पर रोका पक्का कर देते हैं।
पुष्पा काम करते हुए, अनु को फ़ोन करके यह बड़ी ख़ुशख़बरी सुनाती है जिसका अनु बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी। वह उसे बताती हैं कि गायत्री उनके घर आई थीं, और उसका और आर्या के रोके की तारीख कल की ही निकली है और उसका रोका ठीक अगले ही दिन यानी कि कल के लिए तय हो गया है। यह सुनकर अनु के चेहरे की चमक और बढ़ जाती है। आर्या भी वहीं मौजूद होता है वह तुरंत आर्या को भी यह खुशखबरी सुनाती है, दोनों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता।
लेकिन यह ख़ुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकती है, जैसे उसे किसी की नज़र लेग गई हो। जी हाँ! दूसरी ओर झेंडे, आर्या को एक वीडियो दिखाता है, जिसे देख आर्या हैरान हो जाता है, क्योंकि अब तक वह जिसे मारा हुआ समझ रहे थी किन्तु वह अभी भी ज़िंदा है। आर्या, खतरे को भांप लेता है क्योंकि वह जानता है कि जालंधर, आर्या का सिर्फ अतीत का दुश्मन ही नहीं बल्कि एक ऐसा शख्स है जिसने पहले भी अनु को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की थी। अब जैसे-जैसे अनु और आर्या की शादी नजदीक आ रही है किसी बड़े खतरे के संकेत मिल रहे हैं। वह झंडे से सच्चाई का पता लगाने और इस वीडियो की तह तक जाने को कहता है।
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या जालंधर, निगल पाएगा आर्या और अनु की खुशियां? क्या टूट जाएगा अनु और आर्या का हसीन सपना?