Chiraiya Web Series News : “शूटिंग से पहले की थी प्रैक्टिस, फिर भी टूट गया हौसला”, आखिर क्या हुआ था ‘चिरैया’ के सुहागरात सीन के दौरान? को-स्टार ने खोला बड़ा राज

Chiraiya Web Series News : “शूटिंग से पहले की थी प्रैक्टिस, फिर भी टूट गया हौसला”, आखिर क्या हुआ था ‘चिरैया’ के सुहागरात सीन के दौरान? को-स्टार ने खोला बड़ा राज

Chiraiya Web Series News /Image Source : Screengrab

Modified Date: April 5, 2026 / 11:52 pm IST
Published Date: April 5, 2026 11:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चिरैया के सुहागरात सीन की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ शॉ भावुक होकर रो पड़े।
  • इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर की मौजूदगी में पहले से पूरी रिहर्सल की गई थी।
  • को-स्टार प्रसन्ना बिष्ट ने अभिनेता की संवेदनशील प्रतिक्रिया का खुलासा किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क :Chiraiya Web Series News जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘चिरैया’ इन दिनों सामाजिक मुद्दों पर अपनी गहरी चोट के कारण सुर्खियों में है। सीरीज में मैरिटल रेप को जिस संजीदगी से दिखाया गया है, उसने दर्शकों को झकझोर दिया है। खास तौर पर सुहागरात वाले सीन में पति अरुण का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ शॉ को सोशल मीडिया पर काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन असल जिंदगी में इस सीन को शूट करना सिद्धार्थ के लिए किसी मानसिक सदमे से कम नहीं था।

Webseries News सुहागरात वाले सीन पर रो पड़े थे सिद्धार्थ

सीरीज में सिद्धार्थ की को-स्टार प्रसन्ना बिष्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब सुहागरात वाले दर्दनाक सीन का पहला टेक लिया गया, तो सिद्धार्थ अचानक कांपने लगे और फूट-फूट कर रो पड़े। हालांकि शूटिंग से पहले इंटिमेसी कॉर्डिनेटर की मौजूदगी में पूरी रिहर्सल और कोरियोग्राफी की गई थी, लेकिन सीन की गंभीरता ने अभिनेता को भीतर तक हिला दिया। सिद्धार्थ और प्रसन्ना पिछले 5-6 सालों से दोस्त हैं, फिर भी उस ‘जबरदस्ती’ वाले किरदार को निभाने की कल्पना मात्र से सिद्धार्थ का बुरा हाल हो गया था।

मैं खुद पर काबू नहीं रख पाया और रो पड़ा

खुद सिद्धार्थ ने इस अनुभव पर बात करते हुए कहा, “मुझे आज तक नहीं पता कि उस वक्त मेरे अंदर क्या इमोशन जागा था। हम जानते थे कि यह सिर्फ एक्टिंग है, लेकिन उस सीन को करते वक्त मैं खुद पर काबू नहीं रख पाया और रो पड़ा।” दर्शकों ने भले ही उनके किरदार की आलोचना की हो, लेकिन सेट पर मौजूद टीम सिद्धार्थ की इस संवेदनशीलता को देखकर दंग रह गई थी।

20 मार्च को रिलीज़ हुई सीरीज

20 मार्च को रिलीज हुई इस सीरीज में दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा और सरिता जोशी जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। सिद्धार्थ शॉ का यह किस्सा साबित करता है कि एक कलाकार के लिए पर्दे पर ‘विलेन’ बनना कभी-कभी कितना भारी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.