Tumm se Tumm Tak: प्यार के आँगन में घूमता शैतानी साया! क्या मीरा और जालंधर का सीक्रेट प्लान, अनु और आर्या के रोके सेरेमनी को कर देगा तहस-नहस?

Ads

'Zee Tv' के सबसे पसंदीदा शो 'तुम से तुम तक' में आने वाले एपिसोड में वह मोड़ आ चूका है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार रहा है। अब यह देखना बहुत ही मज़ेदार रहेगा कि क्या मीरा रोका सेरेमनी के दौरान कोई तमाशा खड़ा कर पाएगी....?

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 05:11 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 05:13 PM IST

Tumm se Tumm Tak 7th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • क्या अनु को मीरा की नीयत पर है शक?
  • क्या मीरा करेगी पीठ पीछे वार?
  • क्या जालंधर का बदला, छीन लेगा अनु की खुशियाँ?

Tumm se Tumm Tak: ‘Zee Tv’ के सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ में आने वाले एपिसोड में वह मोड़ आ चूका है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार रहा है। जी हाँ! लाख अड़चनों के बाद भी अनु और आर्या का प्यार, गहरा ही होता जा रहा है।

Tumm se Tumm Tak Spoiler: अनु और आर्या के बीच बढ़ती मोहब्बत!

एपिसोड की शुरुआत, एक प्यार भरे फ़ोन कॉल से होती है। आर्या, अनु को फ़ोन करके रोके की तैयारियों के बारे में पूछता है, उनकी बातचीत एक बहुत ही प्यारे अंदाज़ के साथ और राहत भरी होती है। फिर बातों-बातों में ही आर्या, अनु को छेड़ता है कि वह अनु के मुंह से कुछ स्पेशल सुनना चाहता है, जिसके लिए वह बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। अनु उससे अपने प्यार का इज़हार करती है। आर्या भी उससे अपने जज़्बात बयान करता है। अनु शरमा जाती है।

तूफ़ान का संकेत!

दूसरी ओर, आर्या के घर झोरो-शोरों से रोके की तैयारियां चल रही है। आर्या के कहने पर, पूरे फंक्शन की तैयारी मीरा संभाल रही है। रोके की रस्म के लिए, मीरा तोहफे और मिठाईयाँ पैक करने में व्यस्त होती है। एक पल के लिए ऐसा लगता है जैसे वह बस अपना फ़र्ज़ निभा रही है। मानसी के आते ही आस-पास का माहौल बदल जाता है। मानसी, मीरा को ताना कसते हुए पूछती है कि क्या यह सब तुम अनु के लिए कर रही हो, मीरा जवाब देती है कि वह यह सब मजबूरी में कर रही है।

Tum se Tum Tak: मीरा की घिनौनी साजिश!

मानसी, मीरा को उकसाती है और कहती है कि आर्या के द्वारा दी हुई इस ज़िम्मेदारी का मिसयूज करना तो वह जानती है न.. मीरा के चेहरे पर एक अजीब से शरारत भरी मुस्कान आ जाती है जो कि साफ़ तौर पर गहरी साजिश रचने की ओर इशारा करती है। वह अनु और आर्या की रोके सेरेमनी में खलल डालने का फैसला करती है। अब यह सिर्फ आर्या के द्वारा दी हुई जिम्मेदारी ही नहीं किन्तु एक शानदार मौका भी है जिसके द्वारा वह अपनी रची हुई साजिशों को अंजाम तक पहुंचा सकती है।

अनु ने किया पलटवार!

मीरा और झेंडे, कुछ कपड़ों के साथ अनु के घर पहुँचते हैं। मीरा, अनु के परिवार वालों को बताती है कि आर्या ने रोके से लेकर शादी तक, अनु के कपड़ों की सारी जिम्मेदारी, उसे सौंपी है। सुनने में तो यह बात ठीक लगती है लेकिन, मीरा की नियत सही नहीं है, क्योंकि वह मदद के नाम पर अनु की निजी ज़िन्दगी में दखल देने जैसा लगता है।

Tumm se Tumm Tak 7th April 2026 written update: मीरा के मंसूबों पर फिर पानी!

अनु अब, अपने और आर्या के रोके के बीच किसी भी तरह की रुकावट नहीं आने देना चाहती, इसलिए इस बार वह चुप नहीं रहती और न ही कोई समझौता करती है। वह साफ़ मीरा से कह देती है कि उसे यह सब करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि उसके परिवार वालो ने पहले से ही सारी व्यवस्था कर ली है, जिसे सुनकर मीरा चौंक जाती है। अनु का यह आत्मविश्वास से भरा जवाब, मीरा की उम्मीदों पर पानी फेर देता है।

अब आगे के एपिसोड में यह देखना बहुत ही मज़ेदार रहेगा कि क्या मीरा रोका सेरेमनी के दौरान कोई तमाशा खड़ा कर पाएगी या फिर, वह कोई ऐसा प्लान बना रही है जिसकी किसी ने कल्पना भी न की हो?

इन्हें भी पढ़ें:

अनु और आर्य का रोका सफलतापूर्वक संपन्न हो गया?

नहीं, एपिसोड में रोके की तैयारियां तो जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन मीरा की ड्रेसेस को लेकर हुई बहस और जालंधर के किडनैपिंग प्लान ने इस रस्म पर खतरे के बादल मंडरा दिए हैं। सस्पेंस अभी बरकरार है।

मीरा और जालंधर ने अनु को रोकने के लिए क्या गुप्त योजना बनाई है?

मीरा अनु के घर खराब या 'साजिशी' ड्रेस भेजकर उसे नीचा दिखाना चाहती है, जबकि जालंधर ने रोके के जश्न के बीच से ही अनु को किडनैप करने का खौफनाक प्लान बनाया है ताकि शादी कभी हो ही न सके।

अनु ने मीरा द्वारा लाई गई ड्रेस को क्यों ठुकरा दिया?

अनु को मीरा की नीयत पर पहले से ही शक था। जब मीरा अपनी पसंद की ड्रेस थोपने की कोशिश करती है, तो अनु बड़ी चतुराई से यह कहकर उसे मना कर देती है कि उसने अपनी ड्रेस पहले ही चुन ली है, जिससे मीरा का प्लान फेल हो जाता है।

जालंधर ने पुष्पा को अनु के खिलाफ कैसे भड़काया?

जालंधर ने पुष्पा के मन में यह डर बैठा दिया है कि यह शादी उनके परिवार के लिए बर्बादी लाएगी। वह पुष्पा को मोहरा बनाकर घर के अंदर से ही रोके की रस्म में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है।

आर्य को किस बात की सबसे ज्यादा चिंता है?

आर्य जालंधर के लौट आने से बहुत डरा हुआ है। वो अनु की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और रोका से पहले कोई अनहोनी न हो, इसकी फिक्र में है।