Tumm se Tumm Tak 10th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee Tv‘ के सबसे पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक‘ में अब वह मोड़ आ चूका है जहां प्यार और शक के बीच, टकराव का दौर शुरू होता है, जहां जालंधर, अनु के मन में राजीव भाटिया के नाम से शक का बीज बोता है।
आज यानी 10 अप्रैल 2026 का एपिसोड, एक सस्पेंसभरा मोड़ लेता है जहां जालंधर के इशारे पर अनु एक बंद घर में जाती है। यह रहस्यमयी घर, आर्या के अतीत का एक एहम हिस्सा लगता है जिसके बारे में आर्या ने कभी जिक्र ही नहीं किया। बंद घर में जाते साथ, अनु को आर्या पर शक करने का गिल्ट महसूस होता है कि वह कैसे किसी की बातों में आकर, आर्या पर शक कर सकती है..
वह वहीं रुक जाती है और सच की तलाश छोड़ जैसे ही वहां से जाने लगती है, जालंधर फिर से सामने आकर उसका रास्ता रोक लेता है। इस बार वह उसे अपनी बातों में नहीं उलझाता, बल्कि उसके हाथ एक खत पकड़ाता है, यह कहते हुए कि ‘राजीव’ कोई झूठ नहीं है बल्कि वह सच्चाई है जिसका सम्बन्ध आर्या से है। यह भी कहता है कि इस खत में उसे उसके सारे सवालों के जवाब मिल जायेंगे, साथ ही उसे राजीव और आर्या के बीच रिश्ते का पता लगाने के लिए उकसाता है।
अनु, जालंधर के हाथ से खत ले लेती है किन्तु उस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करती, लेकिन इस बात को नज़रअंदाज़ भी नहीं कर पाती कि आखिर यह राजीव भाटिया है कौन?
दूसरी ओर, अनु को ऑफिस में न पाकर आर्या चिंतित हो जाता है, उसे कुछ गड़बड़ होने का एहसास होता है। वह सोचता है कि कहीं अनु किसी मुसीबत में तो नहीं है या अनु की तबीयत तो ख़राब नहीं हो गई? उसके मन मैं बहुत से प्रश्न उठने लगते हैं। उसे महसूस होता है कि जैसे अनु उससे दूर जा रही है।
जालंधर ने अपनी चाल चल दी है दोनों के प्यार के बीच शक का बीज बोकर। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर यह राजीव भाटिया है कौन? अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि, क्या यह सच्चाई दोनों के रिश्ते को तहस-नहस कर देगी या फिर पहले से ओर भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी…
इन्हें भी पढ़ें: