Vasudha: चंद्रिका की ख़ामोशी से टूटी वसुधा! क्या समय रहते इस चक्रव्यूह को भेद पाएगी वसुधा या टूट जाएगा चौहान परिवार का सबसे मजबूत रिश्ता?
Vasudha: ‘वसुधा’ की कहानी अब एक बेहद नाज़ुक मोड़ पर पहुँच चुकी है, क्योंकि वसुधा का सामना उस बदनामी भरे टीवी इंटरव्यू से हो रहा है जिसने सरेआम चंद्रिका की …

Vasudha 19th June 2026
- मौन की आग में जलती वसुधा!
- सारिका ने उठाया मजबूरी का फायदा!
- क्या यह कड़वाहट ले आएगी, देव और वसुधा के बीच दूरियां?
Vasudha: 'ZEE TV' के सबसे पसंदीदा और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे इस शो 'वसुधा' की कहानी अब एक बेहद नाज़ुक मोड़ पर पहुँच चुकी है, क्योंकि वसुधा का सामना उस बदनामी भरे टीवी इंटरव्यू से हो रहा है जिसने सरेआम चंद्रिका की मान-मर्यादा और इज़्ज़त की धज्जियाँ उड़ा दी हैं।
Vasudha Upcoming Twist: आंसुओं के सैलाब में डूबी वसुधा!
दिव्या के साथ चौहान हाउस लौटने के बाद, वसुधा के आंसू थमने का नाम नहीं लेते। उसे अंदर ही अंदर यह बात खाए जाती है कि उसकी वजह से नेशनल टीवी पर चंद्रिका की बदनामी हुई, हालांकि, वसुधा ने कभी चंद्रिका के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन उस शातिर एंकर उषा बेदी ने अपने तीखे और घुमावदार सवालों के जाल में उसे ऐसा फँसाया कि पूरी दुनिया के सामने चंद्रिका की छवि एक ज़ालिम और क्रूर सास की बन गई।
चंद्रिका की बेरुखी!
वसुधा सबके सामने, हाथ जोड़कर चंद्रिका से माफ़ी मांगती है किन्तु उसे बदले में मिला जवाब, गुस्से के कहीं ज्यादा तकलीफ देने वाला होता है। चंद्रिका बिना मुंह से एक शब्द कहे वहां से चली जाती है और उसका यह मौन, वसुधा को अंदर तक तोड़कर रख देता है। वसुधा, जो कि चंद्रिका को गुरु और देवी के रूप में पूजती है उसके लिए यह ठंडी बेरुखी किसी डांट से कहीं ज़्यादा दर्दनाक है।
Vasudha 19th June 2026 written update: सारिका ने उठाया मजबूरी का फायदा!
स्थिति तब और ज्यादा बिगड़ जाती हैं जब सारिका इस मौके का भरपूर फ़ायदा उठाती है। वह वसुधा पर सारा दोष मढ़ते हुए कहती है कि उसने चंद्रिका की बरसों की मेहनत और त्याग से कमाई हुई इज़्ज़त को सरेआम बर्बाद कर दिया। वह सबको याद दिलाती है कि जो काम चंद्रिका के बड़े-बड़े दुश्मन नहीं कर पाए, वो इस मामूली सी लड़की ने एक छोटे से टीवी इंटरव्यू में ही कर दिखाया।
देव की नाराज़गी!
वसुधा सहारे के लिए, अपनी नम आँखों से देव की तरफ देखती है, किन्तु देव का गुस्सा उसके चेहरे पर साफ़ झलकता है। वह समझता है कि वसुधा इंटरव्यू के दौरान फंस गई थी, लेकिन उसकी नाराज़गी इस बात से है कि वह उषा को, सबके सामने चंद्रिका पर हमला करने से क्यों नहीं रोक पाई। देव की बेरुखी और निराशा, वसुधा को चौहान परिवार में और ज़्यादा अकेला महसूस कराती है।
Vasudha Today's full episode: चंद्रिका की ख़ामोशी से टूटी वसुधा!
इस गलती को बर्दाश्त न कर पाने पर, वसुधा चंद्रिका के कमरे में जाकर उससे माफ़ी मांगती है। वह चंद्रिका से कहती है कि अगर वह गुस्से में है तो जैसी चाहे उसे सज़ा दे सकती है और यदि इससे भी उसका दर्द काम न हो तो वह उसे थप्पड़ मार दे, लेकिन चुप रहकर उसे असहनीय दर्द न दे। वह चंद्रिका से एक बार उससे बात करने की विनती करती है, लेकिन बदकिस्मती से चंद्रिका के स्वाभिमान पर लगे ज़ख्म अभी हरे हैं वह वसुधा को कमरे से बाहर जाने का इशारा करती है, जिससे वसुधा पूरी तरह बिख़र जाती है।
लेकिन कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती। भले ही वसुधा आज आँसुओं के सैलाब में डूबी है लेकिन वसुधा के स्वाभाव को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि वह शांत बैठेगी। खुद को सही साबित करने के बजाय, वह शायद अपना पूरा ध्यान समाज के सामने चंद्रिका की खोई हुई इज़्ज़त वापस दिलाने और उसके चरित्र पर लगे झूठे आरोपों को पूरी तरह मिटाने पर लगाएगी।
वसुधा करेगी पलटवार!
इस बात की पूरी संभावना है कि जिस प्रकार उषा बेदी ने मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए, जान-बूझकर उसकी बातों को तोड़-मरोड़कर सबके सामने गलत ढंग से पेश किया, वह भी उसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके चंद्रिका पर लगे झूठे आरोपों को मिटाएगी और इंटरव्यू के पीछे छिपा सच सबके सामने लाएगी।
इस दौरान, आख़िरकार समर का असली रूप भी सबके सामने आने की भी पूरी सम्भावना है। अगर वसुधा को यह पता चलता है कि इंटरव्यू के पीछे समर की सोची-समझी साजिश थी, तो उसका पर्दाफाश करना चंद्रिका के दामन पर लगी बदनामी की धूल को साफ़ करने का सबसे अचूक हथियार बन सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि सच्चाई सामने आने से पहले ही क्या चंद्रिका, वसुधा को माफ़ कर देगी? या फिर यह एक ग़लतफहमी इन दोनों महिलाओं के बीच कभी न भरने वाली खाई पैदा कर देगी?
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, चंद्रिका ने वसुधा को माफ़ नहीं किया। बल्कि उन्होंने एक भी शब्द नहीं बोला और वसुधा को कमरे से बाहर निकल जाने को कह दिया। यह ठंडी चुप्पी वसुधा के लिए सबसे बड़ी सजा बन गई।
लेखक के बारे में
Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.
और भी पढ़ें...Web Title: Vasudha: Vasudha shattered by Chandrika's silence! Will Vasudha be able to break through this web of intrigue in time, or will the Chauhan family's strongest bond be severed?
Serial Updates
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm