Ganga Mai ki Betiyan: धोखे के भंवर में फंसी स्नेहा! सच या फिर कोई गहरा जाल.. क्या दुर्गावती का यह ब्रह्मास्त्र, बदल देगा स्नेहा का अगला कदम?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘गंगा माई की बेटियां’ में सिद्धू द्वारा रखवाई गई सत्यनारायण की पूजा से ठाकुर परिवार में कुछ सकारात्मकता आती हुई नज़र आ ही रही थी, लेकिन …

Ganga Mai ki Betiyan 19th June 2026
- धर्मसंकट में फंसी स्नेहा!
- सामने आया दिल दहला देने वाला सच!
Ganga Mai ki Betiyan: 'ZEE TV' के सबसे पसंदीदा शो 'गंगा माई की बेटियां' में सिद्धू द्वारा रखवाई गई सत्यनारायण की पूजा से ठाकुर परिवार में कुछ सकारात्मकता आती हुई नज़र आ ही रही थी, लेकिन तभी एक पुराना पारिवारिक राज़ उनके लिए नई समस्या बन जाता है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: गुस्से से तिलमिलाई दुर्गावती!
एपिसोड की शुरुआत स्नेहा और सिद्धू की पूजा से होती है, जहां स्नेहा और सिद्धू आपसी मतभेदों को भुलाकर, बतौर पति-पत्नी के रूप में एक साथ बैठते हैं। किन्तु, तभी स्नेहा एक ऐसा कदम उठाती है जो दुर्गावती के गुस्से को बड़का देता है। स्नेहा, बेझिझक शेखर को भी पूजा में आने के लिए आमंत्रित करती है यह सोचते हुए कि इसमें कोई बुराई नहीं है।
दुर्गावती ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
घर में शेखर को देखते ही, दुर्गावती दंग रह जाती है और वह तुरंत उसके आने की वजह पूछती है। जैसे ही स्नेहा शांत आवाज़ में कहती है कि शेखर को उसने बुलाया है, तो दुर्गावती का पारा सातवें आसमान पर पहुँच जाता है। वह तुरंत स्नेहा को टोकती है और याद दिलाती है कि इस घर के कार्यक्रमों में कौन शामिल होगा और कौन नहीं, यह फैसला करने का अधिकार स्नेहा के पास नहीं है..
मेहमानों के सामने कोई तमाशा न हो, इसलिए दुर्गावती अपने गुस्से को दबाकर स्नेहा को अकेले में ले जाती है। इसके बाद जो हक़ीक़त उजागर होती है, हाल ही के एपिसोड में वह सबसे बड़े और चौंकाने वाले खुलासों में से एक बन जाती है।
Ganga Mai ki Betiyan 19th June 2026 written update: सामने आया अतीत का दिल दहला देने वाला सच!
दुर्गावती, स्नेहा पर बरसते हुए कहती है कि वह ठाकुर परिवार के पुराने ज़ख्मों की गहराई को कभी नहीं समझ सकती। फिर वह मधु के अतीत का एक दिल दहला देने वाला सच बताती है कि कैसे विमला के ज़ुल्मों और दबाव के चलते प्रेग्नेंट मधु को गर्भपात करवाना पड़ा। वह मधु की तकलीफ के लिए शेखर को ज़िम्मेदार ठहराते हुए स्नेहा से कहती है कि वह अपनी आँखें मूंद कर उन्ही गुनहगारों का साथ दे रही है जिसने ठाकुर परिवार को बहुत ज्यादा तकलीफ दी।
यह सुनकर स्नेहा पूरी तरह से सन्न रह जाती है। अब तक, वह मधु और शेखर की जुदाई को महज़ एक दुखद दास्तान मान रही थी, किन्तु इस खुलासे ने पूरी कहानी ही पलट दी, अब अतीत के पन्नो में दफ़्न असल हक़ीक़त पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं कि अतीत में असल में हुआ क्या था?
चक्रव्यूह में फंसी स्नेहा!
कहानी का यह नया मोड़, अब खुद स्नेहा के लिए एक चक्रव्यूह बन चूका है, जो स्नेहा कल तक मधु और शेखर को मिलाने की ज़िद पर अड़ी थी, आज दुर्गावती का पक्ष सुनने के बाद, उसका नज़रिया बदल सकता है, और हो सकता है कि अब उसे उन सभी बातों पर शक होने लगे, जिन पर वह अब तक आँख बंद करके भरोसा कर रही थी।
इसके साथ ही, अब यह गहरा राज़ दुर्गावती और स्नेहा के बीच की जंग में एक और हथियार बन सकता है। क्या स्नेहा, दुर्गावती के इन संगीन आरोपों पर भरोसा कर लेगी? या फिर अतीत के पन्नो में कुछ ऐसा सच छिपा है जो अब तक सामने ही नहीं आया है?
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: विमला के दबाव में माधु को जबरन गर्भपात करवाना पड़ा था। दुर्गावती ने स्नेहा को ये दर्दनाक सच बताकर पूरे परिवार को झकझोर दिया!
लेखक के बारे में
Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.
और भी पढ़ें...Web Title: Ganga Mai ki Betiyan: Sneha caught in a web of deceit! Is it the truth or an elaborate trap? Will this ultimate move by Durgavati alter Sneha's next step?
Serial Updates
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm