Vasudha: दिव्या ने ली वसुधा की चुटकी! देव के दिल में छिपी अधूरी ख़्वाहिश.. क्या परिवार के सामने वसुधा कर पाएगी, अपने प्यार का इज़हार?
Vasudha: 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में प्यार भरी एक नई शुरुआत होगी, जहां देव की एक प्यारी सी बात सुनकर वसुधा का चेहरा शर्म से लाल हो जाएगा..
Vasudha 4th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
- क्या देव का ख़त्म होगा इंतज़ार?
- दिव्या ने रची प्यारी सी योजना!
Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के आने वाले एपिसोड में प्यार भरी एक नई शुरुआत होगी, जहां देव की एक प्यारी सी बात सुनकर वसुधा का चेहरा शर्म से लाल हो जाएगा। दोनों के बीच बढ़ते इस प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के लिए, दिव्या एक ख़ूबसूरत सा गुप्त प्लान बनाती है।
Vasudha Upcoming Twist: प्यार को ‘शब्दों’ के नहीं ‘सच्चे दिल’ की है ज़रूरत!
आगामी एपिसोड में वसुधा देव को समझाने की कोशिश करती है कि सच्ची मोहब्बत में बार-बार “आई लव यू” कहने की ज़रूरत नहीं होती। उसके अनुसार, प्यार को शब्दों में जताने के बजाय दिल से मेसूस किया जाना चाहिए।
देव के होठों पर एक प्यारी सी मुस्कान तो आती है लेकिन वह वसुधा की बात से पूरी तरह से सहमत नहीं होता। उसका मानना है कि मोहब्बत को लफ़्ज़ों में बयां करना ज़रूरी है ख़ासकर पति-पत्नी के बीच। वह उसे याद दिलाते हुए कहता है कि उसे उससे वह 3 जादुई शब्द सुनने का पूरा अधिकार है और वह उन 3 जादुई शब्दों को सुने बिना पीछे नहीं हटने वाला।
दिव्या ने ली वसुधा की चुटकी!
शरमाई हुई और असमंजस में पड़ी वसुधा, बाद में पूरी बात दिव्या को बताती है। वह मानती है कि पुरे परिवार के सामने देव को “आई लव यू” कहना उसके बस की बात नहीं है।
तभी दिव्या उसे चिढ़ाने से खुद को रोक नहीं पाती। वह वसुधा की झिझक को समझने के बजाय, देव का पक्ष लेती है और कहती है कि प्यार का इज़हार करने में कोई मुश्किल नहीं है।
Vasudha 4th July 2026 written update: वसुधा हुई शर्म से लाल!
वह वसुधा का हौसला बढ़ाती है और खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है साथ ही वह उसे एहसास कराती है कि देव ने इन जादुई शब्दों को सुनने के लिए काफी लम्बा इंतज़ार किया है। दिव्या की बात सुनकर वसुधा का चेहरा शर्म से और ज्यादा लाल हो जाता है। वह स्वीकार करती है कि जब भी वह सबके सामने अपने प्यार का इज़हार करने के बारे में सोचती है तो उसका सारा आत्मविश्वास वहीं ख़त्म हो जाता है।
दिव्या ने रची प्यारी सी योजना!
वसुधा के चेहरे पर घबराहट देखकर, दिव्या के दिमाग में एक प्यारी सी तरकीब आती है। वह वसुधा से वादा करती है कि इस पल को आसान बनाने में वह उसकी मदद ज़रूर करेगी, लेकिन उसे प्यार से यह भी समझाती है कि आख़िरी फैसला उसे अपने दिल की आवाज़ सुनकर ही लेना होगा। वसुधा बिना कुछ कहे, मुस्कुराकर उसकी बात मान लेती है।
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या दिव्या की तरकीब वसुधा की झिझक दूर करने में मदद करेगी? या देव को अपने प्यार के मुंह से, वो 3 जादुई शब्द सुनने के लिए और इंतज़ार करना पड़ेगा?

Facebook


