Vasudha: गुंडों के चक्रव्यूह में फंसे देव और वसुधा! क्या इस खूनी षड्यंत्र के पीछे छुपी, उस रहस्यमयी महिला का पर्दाफाश कर पाएगी वसुधा?

Vasudha: 'वसुधा' में एक ओर जहां संतोष को अभी भी चंद्रिका पर शक है, वहीं दूसरी ओर, वसुधा को एहसास होता है कि केसर खुद से यह सब नहीं कर रही है बल्कि...

Vasudha: गुंडों के चक्रव्यूह में फंसे देव और वसुधा! क्या इस खूनी षड्यंत्र के पीछे छुपी, उस रहस्यमयी महिला का पर्दाफाश कर पाएगी वसुधा?

Vasudha 9th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: July 9, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: July 9, 2026 6:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चौहान परिवार के पैरों तले खिसकी ज़मीन!
  • हमलावारों से अकेली जा भीड़ी वसुधा!

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ में एक चौंकाने वाला सच सामने आने वाला है। एक ओर जहां संतोष को अभी भी चंद्रिका पर शक है, वहीं दूसरी ओर, वसुधा को एहसास होता है कि केसर खुद से यह सब नहीं कर रही है बल्कि कोई उसका इस्तेमाल मोहरे की तरह कर रहा है, ताकि बिज़नेस में रुकावटें खड़ी की जा सकें और सबको चंद्रिका के खिलाफ भड़काया जा सके।

Vasudha Upcoming Twist: गुंडों की गैंग के बीच फंसी वसुधा!

सच जानने के लिए, वसुधा केसर (काकी) को ढूंढते हुए उनके इलाके तक पहुँच जाती है। वहां उसे पता चलता है कि केसर मुश्किल में फंसी है और वह उसे बचाने का फैसला करती है, लेकिन उनके सुरक्षित निकलने से पहले ही, गुंडों का एक गैंग उन्हें चारों ओर से घेर लेता है। एक गुंडा वसुधा को ज़ोर से एक तरफ धकेलता है जबकि दूसरा डरावने अंदाज़ में उसकी तरफ बढ़ता है।

मुश्किल हालातों में देव बना मसीहा!

जब हालात बेकाबू हो जाते हैं ठीक उसी समय देव वहाँ मसीहा बनकर पहुँच जाता है। वह गुंडों को लात मारकर दूर फेंकता है और वसुधा व केसर (काकीसा) की भी जान बचाता है। लेकिन मुसीबतें यहीं ख़त्म नहीं होती, अचानक यूनियन की औरतें देव को घेर लेती हैं क्योंकि वे अच्छी तरह जानती हैं कि वह चंद्रिका सिंह चौहान का बेटा है और वह कभी भी महिलाओं पर हाथ नहीं उठाएगा।

यूनियन की महिलाएं जानबूझकर देव को घेर लेती हैं ताकि वह लड़ न सके और न ही वसुधा की मदद कर सके। उनकी योजना उसे फंसाने की होती है जबकि गुंडे हंगामा मचाते रहते हैं देव खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश करता है लेकिन अपने सिद्धांतों की वजह से बेबस हो जाता है।

Vasudha 9th July 2026 written update: हमलावारों का डटकर सामना करती वसुधा!

वसुधा हार मानने से साफ़ मना कर देती है। जहां देव, औरतों पर हाथ नहीं उठा सकता, इसलिए वसुधा खुद आगे बढ़कर मोर्चा संभाल लेती है। वह अकेले ही हमलावारों का डट कर सामना करती है और अपने साथ-साथ देव और केसर काकी को भी उस खतरे से सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी करती है।

अब आगामी एपिसोड में एक बड़ा खुलासा होने का भी संकेत मिल रहा है। इससे हो सकता है कि संतोष को आखिरकार यह एहसास हो जाए कि वसुधा की ज़िन्दगी में आने वाली हर मुश्किल की पीछे चंद्रिका का हाथ नहीं है। बल्कि एक रहस्यमयी महिला हो सकती है जो केसर और दूसरों को मोहरा बनाकर वसुधा और चंद्रिका के बीच ग़लतफहमी और फूट डालने की कोशिश कर रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या वसुधा, परिवार के द्वारा दोबारा चंद्रिका पर आरोप लगाने से पहले, असली साजिशकर्ता को सबके सामने ला पाएगी? या फिर वह रहस्यमयी महिला अपनी बिछाए हुए जाल में कामयाब हो जायेगी और वसुधा व चौहान परिवार के बीच कभी न मिटने वाली दूरियां पैदा कर देगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.