Ganga Mai ki Betiyan: ठाकुर परिवार की खुशियों पर छाया अमंगल साया! अब सलाखों के पीछे से लौटे दुश्मन की दस्तक लाएगी कौन सा नया तूफ़ान?
Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' की कहानी में एक दुखद मोड़ देखने को मिलता है जब स्नेहा गंगा को गले लगाती है, तो उसका मंगलसूत्र अटक कर टूट जाता है और मोती ज़मीन पर बिखर जाते हैं..
Ganga Mai ki Betiyan 21st August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
- "सलाखों के पीछे से लौटा काल!"
- एक तरफ पुनर्मिलन की शहनाई, दूसरी तरफ प्रतिशोध की तबाही!
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ की कहानी में एक दुखद मोड़ देखने को मिलता है जब स्नेहा गंगा को गले लगाती है, तो उसका मंगलसूत्र अटक कर टूट जाता है और मोती ज़मीन पर बिख़र जाते हैं। इससे गंगा बहुत चिंतित हो जाती है और उसे स्नेहा और सिद्धू के रिश्ते की फ़िक्र होने लगती है। वह तुरंत भगवान से प्रार्थना करके दीया जलाती है, लेकिन दीये के अचानक बुझ जाने से माहौल में तनाव और बढ़ जाता है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: जश्न के माहौल पर मंडराया अशुभ संकेत!
इस बीच, घर का माहौल ख़ुशनुमा है क्योंकि मधु और शेखर के पुनर्मिलन का उत्सव मनाया जा रहा है। पूरे परिवार की मौजूदगी में दोनों अपने रिश्ते की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सब कुछ ठीक होता हुआ नज़र आता है, लेकिन तभी उनकी ज़िंदगी में एक और नई उलझन दस्तक दे देती है।
Ganga Mai ki Betiyan 21st August 2026 written update: तेज की घर वापसी से तिलमिलाई स्नेहा!
भवानी एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए तेज को ज़मानत कराकर उसे घर ले आती है। तेज को घर में देखकर स्नेहा गुस्से से लाल हो जाती है और पूछती है कि उसे जेल से किसने छुड़वाया? भवानी जब सच बताती है कि यह उसने किया है, तो स्नेहा हैरान रह जाती है। अतीत की घटनाओं को देखते हुए भवानी का यह फैसला स्नेहा को गहरे सदमे में डाल देता है।
आने वाले एपिसोड में कहानी दो मुख्य संकटों के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आएगी। एक ओर, स्नेहा-सिद्धू की शादी में मंडरा रहा अशुभ संकेत और दूसरी ओर, तेज की परिवार में अचानक वापसी। भवानी देवी के इस चौंकाने वाले निर्णय के बाद, अब स्नेहा और भवानी के बीच एक और बड़ा टकराव होना तय है।

Facebook


