Yeh Rishta Kya Kehlata hai: अभिरा ने भेजा अरमान को वॉइस नोट! 8 साल बाद, फिर टकराए Abhimaan के रास्ते.. क्या हो पायेगा मिलान?

Ads

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: YRKKH के आज के एपिसोड में फिर टकराएंगी अरमान-अभिरा की राहें! अरमान की गाड़ी ठीक करेगी अभिरा...

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 06:53 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 06:53 PM IST

YRKKH written update 11th february 2026

HIGHLIGHTS
  • मायरा का दिल छूने वाला नोट पढ़कर रो पड़ीं अभिरा!
  • 8 साल बाद, फिर हुआ अरमान-अभिरा का आमना-सामना!

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: ‘Starplus‘ के मोस्ट पॉपुलर शो ‘YRKKH‘ में, आज के एपिसोड की शुरुआत में, अभिरा को डाउट होता है कि मुक्ति और उसके साथी कुछ छिपा रहे हैं वह मुक्ति से पूछने की कोशिश करती है जैसे ही मुक्ति बताने लगती है लेकिन ड्राइवर को आता हुआ देख स्लो और मो उसे एक तरफ ले जाते हैं। ड्राइवर अभिरा को बताता है कि कुछ बच्चों ने गाड़ी का टायर पंक्चर कर दिया, इसलिए उससे मदद मांगता है। नीलेश, ड्राइवर को इंतज़ार करने को कहता है और उसे कहता है कि वह सब संभाल लेगा।

YRKKH Spoiler: अभिरा का मुक्ति पर फूटा गुस्सा!

अभिरा, मुक्ति को कॉल कर के उसे सब कुछ सच-सच बताने को कहती है। वह मुक्ति को ज़ोर देकर पूछने की कोशिश करती है ताकि वह बताये कि उसने क्या किया है। मुक्ति सच कबूल करती है कि उसी ने ही टायर पंक्चर किया और कार के साइलेंसर में आलू डाल दिया था ताकि गाड़ी ख़राब हो जाए। अभिरा, मुक्ति को बहुत डांटती है और कहती है कि उसकी इस गलती को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

अभिरा ने भेजा अरमान को वॉइस नोट!

अभिरा और नीलेश, क्षतिग्रस्त कार की जांच करने जाते है। Abhimaan एक दूसरे से थोड़ी सी दूरी पर ही होते हैं अभिरा, अरमान का पैर देखकर अनुमान लगाती है कि वह अपनी बेटी को लेकर परेशान हो सकता है। इसी दौरान अरमान, कृष को गैराज के मालिक को सख्त मैसेज भेजने को कहता है और साथ ही साथ धमकी भी देने को को कहता है कि यदि कार ठीक नहीं हुई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभिरा, अरमान को एक वॉइस नोट भेजती है लेकिन गुस्से में अरमान, सुन नहीं पता।

अभिरा, अरमान की कार को गेराज में ले जाती है, और खुद ठीक करने की कोशिश करती है मुक्ति, स्लो और मो को भी घर भेज दिया गया है। मेहर अरमान को स्कूल जाने को कहती है और ये भी कहती है कि प्रिंसिपल ख़ास तौर पर उसका इंतज़ार कर रहे हैं। एक बार फिर वह अरमान से नहीं मिल पाती, लेकिन उसे पता चलता है कि मालिक साइकिल में चले गए। अभिरा मज़ाक में पूछती है कि क्या उसका बॉस, कार में भी साइकिल रखता है। ड्राइवर बताता है कि उसके बॉस को साइकिलिंग बहुत पसंद है। अभिरा समय पर कार डिलीवर करने का फैसला करती है लेकिन जल्दी-जल्दी में एड्रेस ठीक से देख नहीं पाती।

स्कूल में अरमान, प्रिंसिपल से मिलता है तो प्रिंसिपल उसे बताती है कि मायरा अपनी माँ को लेकर इमोशनली परेशान है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी माँ ने उसे नहीं चुना। प्रिंसिपल, अरमान को भरोसा दिलाती है कि वह टीचर्स से कहेगी कि मायरा के सामने उसकी माँ का ज़िक्र न किया जाए, लेकिन वह हर स्टूडेंट को कंट्रोल नहीं कर सकती।

YRKKH written update 11th February 2026: अभिरा ने अनजाने में पढ़ा मायरा का नोट!

अभिरा अनजाने में कार में रखा हुआ, मायरा का नोट पढ़ती है। वह मायरा को याद करके रोने लगती है। उसी दौरान, एक आदमी अभिरा को बताता है कि रिंकू के फेयरवेल के लिए ले गई कार में खराबी आ गयी है। जया, अरमान की कार को देखकर ये समझती है कि अभिरा ने रिंकू के फेयरवेल के लिए एक महंगी कार का इंतज़ाम किया है। अभिरा उसे बताने की कोशिश करती है लेकिन जया उत्साहित होकर अभिरा को धन्यवाद् कहती है जिससे अभिरा स्तब्ध रह जाती है।

अभिरा और मुक्ति, रिंकू की शादी के लिए तैयार होते हैं। अभिरा, मुक्ति को इंडक्शन स्टोव पर खाना बनाना सिखाती है। मुक्ति, अभिरा को बताती है कि शादी के लिए लेट हो रहे हैं।  आज के एपिसोड में बस इतना ही…

प्रीकैप

जया, अभिरा को कार सजाने के लिए धन्यवाद् देती है। अरमान, ड्राइवर से उसकी कार के बारे में पूछता है तभी ड्राइवर बताता है कि कार, आज डिलीवर होनी थी। अरमान गैरेज मालिक को कॉल करके, उसे समय पर कार डिलीवर न करने के लिए डांटता है। अभिरा स्तब्ध रह जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:

अभिरा और अरमान की मुलाकात होती है?

नहीं, अभी नहीं होती। दोनों कई बार एक-दूसरे के बहुत करीब आते हैं (गैरेज, रास्ते में), लेकिन हर बार मिस हो जाते हैं। मुलाकात का इंतजार अभी बाकी है!

मुक्ति ने अरमान की कार क्यों खराब की?

मुक्ति, स्लो और मो ने शरारत में अरमान की कार का टायर पंक्चर किया और साइलेंसर में आलू डाल दिया ताकि कार न चले। अभिरा को जब पता चला तो वो बहुत गुस्सा हुईं और मुक्ति को डांटा।

अभिरा ने अरमान की कार कैसे ठीक की?

अभिरा ने खुद गैरेज में कार की मरम्मत की क्योंकि उसके स्टाफ को घर भेज दिया गया था। कार ठीक करते वक्त उसे मायरा का इमोशनल नोट मिला, जिससे वो रो पड़ीं।

स्कूल में मायरा के साथ क्या प्रॉब्लम है?

प्रिंसिपल ने अरमान को बताया कि मायरा अभी भी अपनी मां (अभिरा) के न चुनने की बात से दुखी है। अरमान ने टीचर्स को निर्देश दिया कि मायरा की मां का जिक्र न करें, लेकिन अन्य बच्चों को रोकना मुश्किल है।