O’Romeo Advance Booking: ओ ‘रोमियो’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, रिलीज से पहले किया इतने करोड़ का कलेक्शन
O'Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर की फिल्म ओ' रोमियो ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। 13 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 1.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसका मतलब है कि फिल्म की पॉपुलैरिटी और दर्शकों का उत्साह पहले ही बहुत ज्यादा है।
(O'Romeo Advance Booking/ Image Credit: shadidkapoor insta)
- ओ’रोमियो ने एडवांस बुकिंग में पहले ही 1.42 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिया।
- शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की यह चौथी फिल्म है।
- फिल्म में शाहिद की जोड़ी पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएगी।
मुंबई: O’Romeo Advance Booking शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ ‘रोमियो 13 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर दोनों ही इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। शाहिद के फैंस भी फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ओ ‘रोमियो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें शाहिद के अलावा तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल प्रमुख भूमिका में हैं। साथ ही तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी फिल्म में स्पेशल कैमियो करेंगे।
एडवांस बुकिंग में जोरदार कमाई (Earning in Advance Booking)
फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, ओ ‘रोमियो ने एडवांस बुकिंग में 1.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक सीटों को छोड़कर फिल्म ने 36.69 लाख रुपये की कमाई की, जिसमें 3,449 शो के लिए लगभग 16,226 टिकट बिके। एनसीआर में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है, जहां 587 शो के लिए कुल 6.79 लाख रुपये ब्लॉक सीटों सहित 30.92 लाख रुपये की कमाई हुई।
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म (Fourth Film of Both)
ओ ‘रोमियो में शाहिद और विशाल भारद्वाज साथ में काम कर रहे हैं, जो उनकी चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘रंगून’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इस बार शाहिद की जोड़ी तृप्ति डिमरी के साथ पहली बार बनी है। फिल्म के गाने और रोमांटिक केमेस्ट्री दर्शकों को खासा पसंद आ रही है। वहीं, अविनाश तिवारी भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कब होगी रिलीज (When will it be Released)
ओ ‘रोमियो 13 फरवरी को रिलीज होगी, यानी वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले। अब तक फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनमें ‘हम तो तेरे ही लिए थे’, ‘आशिकों की कॉलोनी’, ‘इश्क का फीवर’ और ‘पान की दुकान’ है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी है।
बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला (Box Office Competition)
ओ ‘रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला गौरव आदर्श और शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ से होगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग और फैंस का उत्साह देखते हुए माना जा रहा है कि ओ ‘रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Techno Pova Curve 2: कल लॉन्च हो रहा दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड फोन, दमदार बैटरी और फीचर्स की ऐसी भरमार कि आंखें खुली की खुली रह जाएं!
- Gwalior Husband Wife Love Affair: पति-पत्नी की अदला-बदली! एक-दूसरे के पार्टनर के साथ हुए फरार, तीन बच्चों की मां, एक बच्चे का पिता की अजीब प्रेम प्रसंग जान पुलिस भी हैरान
- India America Tarde Deal News: अमेरिकी ट्रेड डील पर संसद में सवाल.. कांग्रेस का आरोप, किसान MSP से कम दाम में इस फसल को बेचने पर मजबूर

Facebook


